पॉप सिंगर जस्टिन बीबर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके करीबी का निधन हो गया है जो कि उनके नाना ब्रूस डेल हैं जिनके निधन से वह गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए बीबर ने अपनी बचपन की यादों को ताजा किया। इसके साथ ही उन्होंने नाना के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। फैंस भी इस मुश्किल घड़ी में उन्हें ढेर सारा प्यार और सहानुभूति भेज रहे हैं।
दादा के निधन से टूटे जस्टिन बीबर
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर इन दिनों गहरे सदमे में हैं। उनके करीबी जिनका निधन हुआ है वह कोई और नहीं बल्कि उनके नाना ब्रूस डेल हैं। गुरुवार को उनके प्रिय नाना जी का निधन हो गया है। ब्रूस डेल 80 साल के थे और कनाडा के स्ट्रैटफोर्ड पर्थ के रोटरी हॉस्पिस सेंटर में शांतिपूर्वक दुनिया से विदा हो गए।
जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए नाना को याद किया। उन्होंने लिखा, "पापा, मैं हमेशा आपके सारे पैसे ले लेता था। नानी आपको हफ्ते भर के लिए 20 डॉलर देती थीं और मैं हॉकी गेम्स के दौरान आपसे नाश्ते के लिए पैसे मांगता था। आप हमेश मुझे पैसे दे देते थे।"
नानाजी की यादों को किया ताजा
बीबर ने पोस्ट में यह भी लिखा कि कैसे उनके नानाजी हॉकी मैचों के दौरान रेफरी के फैसलों पर नाराज हो जाते थे और खुलकर अपनी राय रखते थे। उन्होंने कहा, "मेरे नानाजी रेफरी को सीधे-सीधे बेवकूफ कहने से भी नहीं हिचकते थे।"
बीबर ने लिखा, "मुझे आपकी बहुत याद आएगी और उन सभी पलों को याद करूंगा जो हमने साथ बिताए हैं।"
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.