जूनियर एनटीआर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े एक्टर हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं. हाल ही में बेंगलुरु के एक अस्पताल में जूनियर एनटीआर के फैंस ने हंगामा मचा दिया था, जिसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इन क्लिप्स में सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को हंगामा होने पर काफी परेशान देखा गया और वह कई बार फैंस से शांति बनाए रखने को कहते हुए नजर आए.
रविवार को जूनियर एनटीआर केआईएमएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे.उनके वहां पहुंचने पर भारी भीड़ जमा हो गई और फिर अफरा तफरी शुरू हो गई. इंटरनेट पर वायरल हुई क्लिप्स में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फैंस एक्टर की एक झलक पाने के लिए किस तरह से अस्पताल परिसर में उमड़े हैं. स्थिति को बेकाबू होता देख पुलिस ने भी हालातों को संभालने की कोशिश की.
फैंस की इस हरकत पर भड़के जूनियर एनटीआर
सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप में जूनियर एनटीआर मंच पर खड़े होकर फैंस से बात करते हुए और भीड़ को शांत कराने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि भीड़ उस वक्त जोर-जोर से एक्टर के नाम को लेकर चिल्लाने लगती है. जिससे एनटीआर बुरी तरह से चिढ़ जाते हैं और नाराज होकर एक्टर बीच में ही अपना भाषण रोक देते हैं. इसके बाद वह फैंस को शांत रहने को कहते हैं और इस दौरान वह काफी सीरियस नजर आते हैं. एक्टर तेलुगु में कहते हैं, “क्या आप सभी प्लीज शांत रह सकते हैं?
एनटीआर ने फैंस को कराया चुप
उसके बाद भी फैंस शांत नहीं होते हैं और फिर एक्टर इंग्लिश में वही बात दोहराते हैं और कहते हैं, ” मैंने कहा था चुप रहो.” इसके थोड़ी देर बाद तक फैंस तालियां बजाते हैं, लेकिन फिर सभी शांत हो जाएं. जिस पर एक्टर उन्हें धन्यवाद कहते हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग एक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “उन्होंने सच में बात सुनी, अच्छा लगा. दूसरे ने कहा, “यह अच्छी बात है जब सेलिब्रिटीज लोगों को शालीनता की याद दिलाते हैं, वरना वे चिल्लाते और हंगामा करते हैं. कम से कम उन्होंने अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की बात सुनी.
Jr NTR | மேடையில் பேசும் போது ரசிகர்கள் சொன்ன அந்த வார்த்தை.. சட்டென டென்ஷன் ஆன ஜூனியர் என்டிஆர் #jrntr | #thanthitv | #cinema pic.twitter.com/48ne2DmPtP
— Thanthi TV (@ThanthiTV) March 9, 2026
जल्द ही इन फिल्मों में नजर आएंगे एनटीआर
काम को लेकर बात करें तो एनटीआर आखिरी बार एक्शन थ्रिलर वॉर 2 में नजर आए थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. इसके बाद वह किसी तेलुगु फिल्म में नजर आएंगे. साथ ही लिस्ट में प्रशांत नील की निर्देशित ड्रामा ‘ड्रैगन’ भी शामिल है. यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी. लिस्ट में मूवी देवरा 2 भी है, जिसमें वह नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- Anurag Dobhal के पारिवारिक विवाद के बीच पिता ने उठाया बड़ा कदम, बोले- ‘मेरा कोई लेना देना नहीं..’