JioHotstar Trending Movies and Series: आजकल लोगों में ओटीटी का क्रेज बढ़ता दिखाई दे रहा है। बाहर जाने के बजाय लोग घर में बैठकर ही टाइम स्पेंड करने का सोचते हैं। अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि ओटीटी पर क्या देखें तो आज हम आपके लिए जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं सीरीज और मूवीज लेकर आए हैं। इन्हें आप अपने फ्री टाइम में आराम से घर पर बैठकर देख सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज और सीरीज शामिल हैं?
विक्की कौशल और सारा अली खान की ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसे आप अपने पार्टनर के साथ घर में रहकर देख सकते हैं। इस मूवी में सारा और विक्की के साथ सृष्टि गांगुली रिंदानी, कनुप्रिया पंडित और राकेश बेदी भी नजर आए हैं।
Kaushaljis Vs Kaushal
ईशा तलवार और ग्रुशा कपूर की ये मूवी जियोहॉटस्टार पर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई। ये एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है। वहीं ईशा और ग्रुशा के साथ-साथ मूवी में शीबा चड्ढा और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में हैं।
Power of Paanch
ये एक टीवी सीरीज है। इसमें सुपरहीरो की कहानी दिखाई गई है। वहीं इसे इकबाल रिजवी ने डायरेक्ट किया है। सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें रीवा अरोड़ा, जयवीर जुनेजा, आदित्य अरोड़ा, बियांका अरोड़ा, यश सहगल, बरखा बिष्ट और उर्वशी ढोलकिया लीड रोल में हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.