JioHotstar पर ट्रेंड कर रहे ये 5 लेटेस्ट शो, Engaged से Love Life Lafde तक लिस्ट में शामिल
JioHotstar Top 5 Shows: ओटीटी का क्रेज आए दिन बढ़ता दिखाई दे रहा है। अगर आप भी किसी नए कॉन्सेप्ट की तलाश में हैं तो जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुए लेटेस्ट शोज देख सकते हैं। इनमें उर्फी जावेद के 'एंगेज्ड रोका या धोखा' से लेकर जाकिर खान के 'लव लाइफ लफड़े' तक शामिल हैं। अगर आपने ये शोज अभी तक नहीं देखे हैं तो आज ही इन शोज को बिंज वॉच करें। आइए आपको बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन से शोज शामिल हैं?
Engaged: Roka Ya Dhoka
उर्फी जावेद और हर्ष गुजराल का ये शो भी काफी मजेदार लग रहा है। इसमें 10 सिंगल कंटेस्टेंट्स अपना लाइफ पार्टनर ढूंढने आए हैं। वहीं अगर वो शो में प्यार के पॉलीग्राफ टेस्ट में पास होते हैं तो शो में उनकी रोका सेरेमनी भी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 के ‘जॉली रेड्डी’ की डॉक्टर पत्नी कौन? एक्टर ने ‘सीक्रेट शादी’ की खुद पोस्ट की तस्वीरें
Game of Greed
फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान का ये शो इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसमें नए-नए स्ट्रेंजर अपना लक आजमाते हुए नजर आएंगे। वहीं इनमें से जो भी गेम खेलते हुए जीतेगा उसे बड़ा अवॉर्ड भी दिया जाएगा।
Hafta Vasooli
मुनव्वर फारूकी का हफ्ता वसूली भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें मुनव्वर अपनी ऑडियंस को ही रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं शो में नए-नए गेस्ट्स अपनी लाइफ के दिलचस्प किस्से सुनाते नजर आएंगे। इस शो में आपको लाफ्टर का डबल डोज मिलेगा।
Yeh Kya Bana Diya
शेफ रणवीर बरार भी अपना कुकिंग शो लेकर आए हैं। ये भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें कंटेस्टेंट्स अजीबोगरीब डिश बनाते नजर आएंगे। वहीं इस शो में रणवीर की फनी साइड भी देखने को मिलेगी।
Love Life Lafde
कॉमेडियन जाकिर खान का ये शो भी काफी मजेदार है। शो में जाकिर फराह खान कुंदर और बरखा सिंह जैसे बड़े सेलेब्स की लव लाइफ के बारे में पूछते नजर आएंगे। वहीं सेलेब्स अपनी लव लाइफ के उतार-चढ़ाव के किस्से शेयर करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद 80 हुकअप कर चुके Karan Raj कौन? क्या JioHotstar में होंगे Engaged?
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.