JioHotstar Trending Movies-Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म के जियो हॉटस्टार की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है और लोग नेटफ्लिक्स के अलावा इस पर सबसे ज्यादा फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं। जियो हॉटस्टार पर भारत में इस समय सबसे ज्यादा 10 फिल्में और सीरीज ट्रेंड हो रही हैं, जिन्हें लोग सबसे ज्यादा देख और पसंद कर रहे हैं। इस समय जियो हॉटस्टार की एक सीरीज ओटीटी पर टॉप कर रही है, सबसे दिलचस्प बात ये है कि एक वेब सीरीज के चार के चार सीजन ही ट्रेंडिग लिस्ट में शुमार है। चलिए बताते हैं कि ये वेब सीरीज कौन-सी है और टॉप 10 में इसके अलावा किस-किस ने अपनी जगह बनाई है।
यह भी पढ़ें: Panchayat Season 4 का ट्रेलर आउट, फुलेरा में चुनावी माहौल, Prime Video ने बताई नई रिलीज डेट
कोर्ट रूम ड्रामा बनीं पहली पसंद
रोमांटिक, कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर के बीच में जियो हॉटस्टार पर कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैं। हम पंकज त्रिपाठी स्टारर क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 की बात कर रहे हैं। अब तक इस सीरीज के 4 एपिसोड आए हैं, जिसने लोगों को इस कदर इंप्रेस कर दिया है कि लोग इसके बाकी तीन सीजन तक देखने लगे हैं।
भारत में ट्रेंड हो रहीं ये फिल्में-सीरीज
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 1
गेम ऑफ थ्रोन्स
थुडरम
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 2
कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड
गजाना
पदक्कलम
टूरिस्ट फैमिली
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3
क्रिमिनल जस्टिस ने मारी बाजी
भारत में जियो-हॉटस्टार पर इस समय जो टॉप 10 ट्रे़ंडिंग लिस्ट में क्रिमिनल जस्टिस ने बाजी मारी दी है। क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का क्रेज लोगों के सिर चढ़ गया है और इसकी वजह से इसके पहले के तीन सीजन भी ट्रेंड में लौट आए हैं। जी हां, जियोहॉटस्टार पर क्रिमिनल जस्टिस के चारों सीजन ही ट्रेंड कर रहे हैं और टॉप 10 लिस्ट में भी आ गए हैं। दूसरे नंबर पर सीजन 1 है और नंबर 5 पर सीजन 2 और नंबर 10 पर क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन है।
यह भी पढ़ें: Yeh Hai Mohabbatein फेम एक्ट्रेस के घर आया नन्हा मेहमान, शादी के 4 साल बाद बनीं मां
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.