Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

‘जिगरा’ एक्ट्रेस Alia Bhatt इस बीमारी का शिकार, इंटरव्यू में बताया, क्या-क्या नहीं कर पातीं

Alia Bhatt Attention Deficit Disorder: जिगरा एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह एक बीमारी से जूझ रही हैं। ज्यादा देर उनका किसी काम में दिल नहीं लग पाता।

Alia Bhatt Attention Deficit Disorder: आलिया भट‌्ट की जिगरा फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मूवी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मूवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में आलिया एक दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस के साथ वेदांग रैना भी नजर आएंगे। वसन बाला ने इस मूवी को डायरेक्ट किया है। 11 अक्टूबर को यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ पर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर (ADD) है।

एक्ट्रेस को काम करने की रहती है जल्दी

आलिया ने एल्योर पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर एक प्रकार का हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर है। आलिया ने इसके बारे में बताते हुए कहा, ‘मैं अपनी मेकअप कुर्सी पर 45 मिनट से ज्यादा नहीं बैठ सकती।’ यह एक ऐसा डिसऑर्डर है जिसके चलते आपको अपना काम करने की बहुत जल्दी रहती है।

शादी से जुड़ा किस्सा किया शेयर

आलिया ने अपनी शादी का एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया, ‘शादी के दिन मेरी मेकअप आर्टिस्ट ने मुझसे कहा कि आलिया आज आपको दो घंटे मुझे देने पड़ेंगे। यह सुनते ही मैंने उन्हें कहा नहीं ये पॉसिबल ही नहीं है, इतने समय मैं एक ही कुर्सी पर कैसे बैठ सकती हूं। मुझे आराम भी करना है।’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में होगा वो जो अब तक नहीं हुआ! सलमान खान के शो से जुड़ा ताजा अपडेट

2022 में हुई थी आलिया की शादी

आलिया ने अप्रैल 2022 में एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी। इसके बाद कपल ने नवंबर 2022 में अपनी पहली बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था। राहा भी इस समय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर लोग राहा की क्यूटनेस की एक झलक के दीवाने हैं।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं एक्ट्रेस

आलिया भट्ट की जिगरा मूवी रिलीज होने के लिए तैयार है। आलिया ने पिछले साल गैल गैडोट की मूवी ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने पिछले साल दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता था। उस दौरान उनके पति रणबीर भी आलिया के साथ नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: ‘आशिकी’ करने वाले भाई की सुपरस्टार मॉडल बहन बनी साध्वी, ग्लैमर त्याग अपनाया जोग

First published on: Sep 20, 2024 01:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.