Abhishek Bachchan Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी गईं. उनके मन में जो कुछ भी आता है वो बेझिझक कह डालती हैं. वहीं एक बार कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अपने बेटे अभिषेक की क्लास लगा दी. दरअसल जया बच्चन और अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन की एक फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गए हुए थे. इसी दौरान जया का दिमाग कुछ ऐसा घुमा की उन्होंने अभिषेक को उस फिल्म के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई. इसके साथ ही जया बच्चन ने फिल्म के लीड हीरो को कहा कि ये बकवास फिल्म कोई मैसेज नहीं देती है.
कौनसी फिल्म?
जी हम बात कर रहे हैं अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की, जिसे देखते ही जया बच्चन भड़क गई थीं और उन्होंने थिएटर में ही कह दिया था कि ये फिल्म बकवास है. बहुत नॉनसेंसिकल फिल्म है. इस दौरान जया बच्चन ने फिल्म के लीड हीरो शाहरुख को भी काफी भला-बुरा सुनाया था.
जया बच्चन ने फिल्म को बताया 'बकवास'
दरअसल, हाल ही में एक्टर मोहन कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि जया बच्चन ने शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन की फिल्म को सरेआम 'बकवास' कह दिया था. सिद्धार्थ कानन को दिए अपने इस इंटरव्यू में मोहन कपूर ने बताया कि, ‘हैप्पी न्यू ईयर' देखते हुए वह बीच में ही उठकर बाहर जा रही थीं, उसी दौरान उन्होंने शाहरुख खान से कहा था कि ये कोई फिल्म है, न कोई कहानी है, नहीं ही कोई मैसेज. जया की ये बात सुनकर शाहरुख खान ने बड़े ही प्यार से जवाब दिया. इस पर शाहरुख खान ने कहा कि जया आंटी ये फिल्म सिर्फ लोगों को एंटरटेन करने के लिए बस और कुछ नहीं.
फिल्म के बारे में
बता दें फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' साल 2014 में आई थी और हिट साबित हुई थी. इसमें शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी ,विवान शाह ,सोनू सूद, डेज़ी ईरानी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आए थे. इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की प्रोड्यूसर किंग खान की पत्नी गौरी खान थीं.