जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी एक स्टेटमेंट के चलते एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पीरियड्स में होने वाले मूड स्विंग्स और दर्द को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने लड़कियों के मूड स्विंग्स का मजाक बनाने वालों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि मर्द समझ ही नहीं सकते कि लड़कियों को हाल क्या हो जाता है। अगर उन्हें पीरियड्स होते तो न्यूक्लियर वॉर हो जाता। वहीं जाह्नवी को सोशल मीडिया पर फैंस काफी सपोर्ट कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: ‘मैंने गेम पलटा…’, Asim Riaz ने Battleground से बाहर निकालने वाली खबरों पर तोड़ी चुप्पी
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
जाह्नवी ने हाउटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में पीरियड्स को लेकर खुलकर बात की। महिलाओं को अलग-अलग तरह का दर्द होता है और मूड स्विंग्स होते हैं, कुछ लोग इसका काफी मजाक बनाते हैं जो एकदम सही नहीं है। अगर महिलाएं बहस कर रही हैं तो अक्सर पुरुष उनकी बात टालकर कहते हैं कि अच्छा ये महीने का वो समय चल रहा है। इस तरह का मजाक करना वाकई गलत है।
लड़कियों के मूड स्विंग्स पर की बात
जाह्नवी ने आगे कहा कि मर्द लोग कभी समझ ही नहीं सकते की पीरियड्स का दर्द क्या होता है। वो हमारे मूड स्विंग्स नहीं झेल सकते। जो दर्द हम झेलते हैं अगर मर्द लोग एक पल के लिए भी इसे फील करें तो वो पागल हो जाएंगे। अगर उन्हें पीरियड्स होते तो न्यूक्लियर वॉर छिड़ जाता। अगर वो फील नहीं कर सकते तो लड़कियों का मजाक भी नहीं बनाना चाहिए।
फैंस ने किया सपोर्ट
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि महिलाओं को उस समय इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है इसलिए इन सब चीजों को मजाक नहीं बनाना चाहिए बल्कि उन्हें समझना चाहिए। वहीं एक्ट्रेस की इस बात पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस सहमति जता रहे हैं। साथ ही उन्हें काफी सपोर्ट भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 की कमाई में दूसरे दिन बड़ा उछाल, क्या Jaat से निकल पाई आगे?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.