Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके थलपति विजय की बहुचर्चित फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. उनके फिल्मी करियर की इस आखिरी फिल्म को लेकर फैंस में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. रिलीज होते ही फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग ली है और कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. हालांकि नॉर्थ इंडिया और साउथ इंडिया के कलेक्शन में काफी अंतर देखने को मिला है. आइए जानते हैं फिल्म की पहले दिन की कमाई...

पहले ही दिन हुई धमाकेदार कमाई

साउथ के सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने पहले ही दिन देशभर में 12,993 शोज के जरिए लगभग 41.00 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया और 'करप्पु' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

---विज्ञापन---

तमिल भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन

फिल्म ने अपनी सबसे ज्यादा कमाई ओरिजिनल तमिल भाषा में ही की है. तमिल वर्जन (Tamil Version) ने अकेले 36.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके अलावा तेलुगु भाषा में फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये और हिंदी भाषा में महज 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

नॉर्थ इंडिया में धीमी शुरुआत

साउथ इंडिया में जहां फैंस ने इस फिल्म का स्वागत बड़े पैमाने पर किया और इसे डबल डिजिट (Double Digit) की कमाई दिलाई, वहीं उत्तर भारत के बाजारों में फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर हिंदी भाषी राज्यों में भी कमाई का आंकड़ा बढ़ेगा.

---विज्ञापन---

विवादों के बाद हुई रिलीज

यह फिल्म इसी साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी. लेकिन चुनाव और फिर सेंसर बोर्ड के साथ हुए विवादों के कारण इसकी रिलीज टलती चली गई. आखिरकार मेकर्स ने इसे 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर उतारा, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी लंबे समय से इंतजार था.

---विज्ञापन---

कई बड़े कलाकार आए नजर

एच. विनोद के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन फिल्म में थलपति विजय के अलावा बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol), पूजा हेगड़े और ममिता बैजू जैसे बड़े स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. विजय के फैंस के लिए यह एक बेहद खास और यादगार फिल्म मानी जा रही है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---