MET Gala 2025: कियारा आडवाणी और शाहरुख खान के अलावा अंबानी परिवार की लाडली ने भी मेट गाला 2025 में अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। ईशा अंबानी ने इस खास इवेंट के लिए डिजाइनर आउटफिट चुना था, जिसमें उनका अंदाज अलग ही दिख रहा था। मेट गाला में ईशा अंबानी ने ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका लुक काफी रॉयल रहा था।
नेकलेस ने खींचा ध्यान
अनामिका खन्ना की इस डिजाइनर ड्रेस के साथ ईशा अंबानी ने एक विंटेज डायमंड नेकलेस पहना था, जिसका कनेक्शन नवानगर के महाराज से हैं और इसे टूटइसेंट नेकलेस नाम दिया गया है। ये हार ईशा की मां नीता अंबानी का है, जिसकी कीमत लगभग 839 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईशा अंबानी का लुक लोगों का बहुत पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनके लुक की खूब चर्चा भी हो रही है।
यह भी पढ़ें: 5 सबसे अजीब लुक, जिन्हें Met Gala 2025 में देख चकराया लोगों का सिर
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.