Raghav Chadha: राजनीतिक गलियारों में इन दिनों राघव चड्ढा की खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए राघव जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं उनके इस फैसले को लेकर अब चौंका देने वाला खुलासा सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है. दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि, “राघव ने बीजेपी इसलिए जॉइन की क्योंकि उनकी साली प्रियंका चोपड़ा ने दखल दिया.”
प्रियंका चोपड़ा ने कराई राघव चड्ढा की बीजेपी में एंट्री?
इसपर नवजोत कौर ने आगे कहा, “प्रियंका को पता चला कि राघव और AAP के बीच सब ठीक नहीं चल रहा और उन पर ED जांच का खतरा भी हो सकता है. ऐसे में प्रियंका ने अपनी बहन परिणीति के लिए आगे आकर राघव को बचाने की कोशिश की.” नवजोत कौर ने दावा किया कि ये सब प्रियंका चोपड़ा ने करवाया है. राघव की बीजेपी में एंट्री प्रियंका ने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर आसान करवाई है.
पार्टी छोड़ने को लेकर क्या बोले राघव चड्ढा
हालांकि नवजोत कौर के इन दावों पर अभी तक राघव चड्ढा, प्रियंका चोपड़ा या परिणीति चोपड़ा की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन नवजोत का ये दावा तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा, “पिछले कुछ समय से पार्टी मुझे बोलने नहीं दे रही थी और सार्वजनिक मुद्दों पर चुप रहने को कहा जा रहा था. अब ये वो पार्टी नहीं रही, जो आंदोलन से निकली थी, बल्कि कुछ लोगों का समूह बन गई है, जो भ्रष्टाचार में शामिल है.”