यूट्यूबर और Uk07 राइडर के नाम से फेमस अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. बिग बॉस 17 के ये कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है. उन्होंने बीते दिनों अपने पेरेंट्स और भाई पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था. साथ ही अनुराग ने रोते हुए वीडियो भी यूट्यूब पर पोस्ट किया था. इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अनुराग ने सुसाइड की भी कोशिश की, जिसके बाद से वह लगातार अस्पताल में भर्ती हैं. इन सभी के बीच अब उनकी पत्नी रितिका ने पूरे मामले पर रिएक्ट किया है.
अनुराग डोभाल की प्रेग्नेंट पत्नी रितिका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है और एक लंबा नोट लिखा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, " सबसे ज़्यादा दुख इस बात का है कि रियलिटी, जो दिखाया या माना जा रहा है, उससे बहुत अलग है. सिर्फ इसलिए कि मैं कोई इन्फ्लुएंसर नहीं हूं या ऑनलाइन अपनी बात नहीं कहना चाहती, इसका मतलब यह नहीं है कि मेरी कहानी का कोई अस्तित्व नहीं है या वह मायने नहीं रखती. असल में, मैं किसी भी सामाजिक दृष्टिकोण के लिए कुछ नहीं करती. यही बात मेरी मां, मेरे भाई, मेरे परिवार और मेरे ससुराल वालों पर भी लागू होती है.
---विज्ञापन---
अनुराग पर उठाए रितिका ने सवाल
रितिका ने आगे लिखा, "हममें से कोई भी इस तरह की गलतफहमी का हकदार नहीं है. एक महिला होने के नाते, मेरी बस यही इच्छा रही है कि मेरा घर एकजुट रहे.कोई भी लड़की अपने परिवार को इस तरह के दुख से गुजरते हुए नहीं देखना चाहती. मैंने हमेशा एक पत्नी के रूप में अपने दायित्वों को ईमानदारी और सम्मान के साथ निभाने की पूरी कोशिश की है. अब, मेरे ऊपर एक और भी बड़ी ज़िम्मेदारी है - मेरे अजन्मे बच्चे की. इस नन्ही सी जान को तनाव और दर्द से घिरे रहने का हक नहीं है, फिर भी यह हम पर गहरा असर डाल रहा है. मैं बस आपकी समझदारी चाहती हूं, लेकिन फिर भी मेरे मन में एक सवाल है. मैं सबके साथ खड़ी रही, ठीक उसी समय जब सबको मेरी ज़रूरत थी, लेकिन आप (अनुराग)कहां थे और कहां हैं? जब मुझे आपकी ज़रूरत थी? मुझे अभी-अभी निगेटिव पीआर रिपोर्ट मिली है, लेकिन इससे सच्चाई नहीं बदलती. मैं जल्द ही अपनी बात साफ कर दूंगी. इस दौरान रितिका ने साफ तौर पर अनुराग पर भी सवाल खड़े किए हैं.
---विज्ञापन---
रितिका ने अपने बच्चे के लिए कही ये बात
रितिका ने आगे लिखा, "मैं ये पोस्ट कभी नहीं करना चाहती थी, लेकिन मुझे ये बात साफ़-साफ़ कहनी ज़रूरी लग रही है. मैं सिर्फ़ ऑनलाइन चर्चा के लिए किसी तरह की धारणा या निगेटिविटी नहीं फैलाना चाहती. ये सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार को भी प्रभावित कर रहा है. इन सब के बाद भी मेरी एक जिंदगी है, एक खूबसूरत जिंदगी, जहां मैं अपने सबसे अनमोल पल - अपने बच्चे - को संजोए हुए हूं. और मैं इतनी पवित्र और बेदाग चीज़ के आसपास किसी भी तरह की निगेटिविटी को नहीं आने दूंगी. मैं अपने लिए और अपने परिवार के लिए शांति चुन रही हूं.
यह भी पढ़ें- ‘Dhurandhar 2’ का ये एक्टर खा चुका है जेल की हवा, आतंकी हमले में आया था नाम!