बॉलीवुड के सबसे शुमार इरफान खान को दुनिया से गए अब चार साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी यादें और उनकी बातें आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। हाल ही में उनके बेटे बाबिल खान और पत्नी सुतापा सिकदर ने एक इंटरव्यू में इरफान के आखिरी पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे इरफान को पहले ही अपनी मौत का आभास हो गया था, और कैसे उन्होंने मुस्कुराकर इस सच्चाई को एक्सेप्ट करते हुए पत्नी और बेटे को बताया था। मौत को करीब से महसूस करते हुए भी इरफान ने न सिर्फ हिम्मत नहीं हारी, बल्कि अपने परिवार के साथ अपने इमोशन्स को शेयर किया।
इरफान को था अपने मरने का हो गया था आभास
बाबिल खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इरफान को खुद अपनी मौत का आभास हो गया था। बीमारी से जूझते वक्त भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और परिवार के लिए मजबूत बने रहे। बाबिल ने बताया था, “उनकी मौत से दो-तीन दिन पहले मैं अस्पताल में था। उन्होंने मेरी तरफ देखा, मुस्कुराए और कहा, मैं मरने वाला हूं।” बाबिल ने उन्हें जवाब दिया, "ऐसा नहीं होगा", लेकिन इरफान मुस्कुराते हुए फिर सो गए थे। इसके बाद वह कभी नहीं उठे।
सुतापा क्या बोलीं?
इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने शेयर किया कि उनके लिए यह दर्द आज भी उतना ही फ्रेश है जितना पहले था। उन्होंने कहा, “हम पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मैं अब भी लोगों से मिलने और उनसे बात करने के लिए तैयार नहीं हूं।” सुतापा का यह दर्द इरफान के साथ बिताए जीवन की गहराई और प्रेम को बयां करता है।
‘इरफान का बेटा’ बनकर जीना अब एक खालीपन है
बाबिल ने एक्सेप्ट करते हुए कहा था वह इरफान खान का बेटा बनकर सेफ साइड लेकर लाइफ जी रहे थे, लेकिन पिता के जाने के बाद वह घेरा टूट गया। उन्होंने कहा, “आपके पास कोई ऑप्शन नहीं बचता है। आपको वही करना पड़ता है जो लाइफ चाहती है, और यही सच्चाई है।” बाबिल का यह इमोशनल बयान बताता है कि कैसे एक पिता का जाना बेटे के लिए पूरी दुनिया बदल देता है।
यह भी पढ़ें: सलमान खान के शो Bigg Boss 19 में दिखेंगे बड़े नाम? इन सितारों को किया गया संपर्क
जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने के बाद मौत को गले से उतारा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.