Indias Got Latent Controversy: समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’अपने विवादित कंटेंट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इसी वजह से शो को काफी ट्रोलिंग का समाना भी करना पड़ा है। इस शो के कंटेंट को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। बता दें कि शो के एक कंटेस्टेंट पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है अब भद्दे कंटेंट के सामने आने के बाद दोबारा से मुंबई पुलिस से एफआईआर की मांग की है। आइए जानते हैं सीएम ने क्या कहा है और क्या है पूरा मामला?

देवेंद्र फडणवीस ने भद्दे कंटेंट पर देखाई नाराजगी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर कहा कि उन्हें इस शो के बारे में जानकारी मिली है। लेकिन उन्होंने शो को खुद नहीं देखा है। लेकिन उन्हें पता चला है कि इसमें कुछ चीजों को भद्दे तरीके से पेश किया गया है, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने आगे कहा कि फ्रीडम ऑफ स्पीच सभी के लिए है। लेकिन यह वहीं तक सही है, जहां तक वह किसी और की स्वतंत्रता में दखल न दे। उन्होंने आगे कहा कि समाज में हर किसी के लिए कुछ मर्यादाएं होती हैं और उनका पालन करना जरूरी है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अश्लीलता के खिलाफ पहले से नियम तय किए गए हैं। अगर कोई भी इन नियम को पार करते हुए नजर आता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रणवीर अल्लाहबादिया ने दिया विवादित बयान

यूट्यूब के चर्चित कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें लोग ‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से भी जानते हैं, एक विवादित बयान के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। दरअसल, रणवीर हाल ही में यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक कंटेस्टेंट से काफी आपत्तिजनक सवाल पूछते नजर आए। उन्होंने पूछा, “क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या आप एक बार इसमें शामिल हो जाएंगे और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर देंगे?” रणवीर का यह सवाल सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद अश्लील और बेतुका लगा, जिसके बाद वह जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं।   यह भी पढ़ें:  ‘क्या आप मरने वाले हैं?’ हमले के बाद खून से लथपथ सैफ अली खान से तैमूर ने पूछा था ये सवाल, एक्टर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी!

विवाद पर भड़के लोग

इस पूरे विवाद पर रणवीर अल्लाहबादिया की कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। वहीं, समय रैना ने अपने चैनल से उस वीडियो को डिलीट कर दिया है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #BoycottBeerBiceps ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने रणवीर पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आरोप लगाया और उनके शो को बैन करने की मांग की। लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और KRK समेत फेमस लेखक और गीतकार नीलेश मिश्रा कई लोग भी शो के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में दीपिका कक्कड़ ने फिर जीता दिल, चोटिल हालत में भी कंटेस्टेंट्स को…