Pawandeep Rajan Health Update: टीवी के रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए। अब वो नोएडा के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हादसे में सिंगर के हाथ-पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं। सिंगर के एक्सीडेंट के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हैं। फैंस की परेशानी देखते हुए बीती रात पवनदीप के पिता ने उनकी हालत के बारे में अपडेट्स शेयर की थीं। वहीं अब अस्पताल ने भी सिंगर की हेल्थ पर ताजा अपडेट्स शेयर की हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पवनदीप की तबीयत अब कैसी है?
यह भी पढ़ें: कियारा अणवानी के साथ एक और स्टार ने मेट गाला 2025 में दिखाया बेबी बंप
क्या बोले डॉक्टर?
पवनदीप का ट्रीटमेंट ऑर्थोपेडिक टीम की देखरेख में किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर है और साथ ही उनकी सिर में भी गंभीर चोट आई है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। अभी उन्हें अस्पताल में ही भर्ती रखा जाएगा। साथ ही उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। वहीं क्लिनिकल टीम बारीकी से उनकी निगरानी कर रही है।
कैसे हुआ हादसा?
पवनदीप अपने दोस्तों के साथ उत्तराखंड से नोएडा के लिए आ रहे थे। इस दौरान उनका दोस्त राहुल सिंह गाड़ी चला रहा था लेकिन इस बीच उन्हें नींद की झपकी आ गई और भयंकर हादसा हो गया। हादसे में कार ओवरब्रिज से नीचे उतरती हुई सड़क किनारे खड़े कैंटर में जाकर टकरा गई। कार की टक्कर से वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.