Pawandeep Rajan Accident: ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन 5 मई को एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए हैं। पवनदीप राजन को इस एक्सीडेंट में काफी गंभीर चोटें आई हैं और लगातार उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आ रही है। पवनदीप अपने होम टाउन उत्तराखंड से वापस लौट रहे थे, उसी दौरान अचानक उनके ड्राइवर को झपकी लग गई। तभी उनकी कार जाकर सामने खड़े कैंटर से जा टकराई। अब एक दिन बाद सिंगर पवनदीप राजन की टीम ने पहला आधिकारिक बयान जारी किया है और बताया है कि सिंगर की अब हालत कैसी है।
यह भी पढ़ें: Indian Idol 12 के पवनदीप राजन की बहन ने की फैंस से खास अपील, जानें क्या बोलीं ज्योतिदीप?
पवनदीप राजन का भीषण एक्सीडेंट
पवनदीप राजन के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। पवनदीप राजन का हॉस्पिटल से एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। पवनदीप के पिता ने बताया था कि वो खतरे से बाहर हैं और उनको दिल्ली-NCR के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सिंगर की टीम का पहला बयान
पनवदीप राजन के एक्सीडेंट के एक दिन बाद अब उनके टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। टीम ने बयान में लिखा, 'सभी को नमस्कार, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह यूपी के मुरादाबाद के पास एक दुखद सड़क हादसे में घायल हो गए, जब वो एक इवेंट के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने दिल्ली जा रहे थे। शुरुआत में उनका ऑपरेशन पास के एक मौजूदा अस्पताल में किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एनसीआर के एक बेहतर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।'
6 तक चली सिंगर की सर्जरी
टीम ने आगे बताया, 'कल का दिन परिवार और उनके सभी चाहने वालों के लिए बहुत मुश्किल और दुख देने वाला दिन था। पूरे दिन वो भयंकर दर्द और बेहोशी से जूझते रहे। सोमवार को उन्हें शाम करीब 7 बजे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और छह घंटे की सर्जरी के बाद उनके कुछ बड़े फ्रैक्चर का सक्सेसफुल ऑपरेशन किया गया।'
ICU में हैं पवनदीप राजन
अब सिंगर की हालत कैसी है, ये बताते हुए टीम ने लिखा, ' सिंगर फिलहाल मेडिकल आईसीयू में निगरानी में हैं। 3-4 दिन के आराम के बाद, बाकी फ्रैक्चर और चोटों के इलाज के लिए उनकी एक और सर्जरी की जाएगी। उनके सभी फैंस, परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के शुभचिंतकों के बिना शर्त आशीर्वाद और सपोर्ट के कारण है कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं। पवन को अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया।'
यह भी पढ़ें: Indian Idol 12 विनर पवनदीप राजन को किया दिल्ली रेफर, मैनेजर ने बताई कैसी है हालत?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.