Income Tax Raid: अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं हाल ही में नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के मुंबई स्थित ऑफिस पर इनकम टैक्स रेड की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ये कार्रवाई विदेशी लेन-देन (फॉरेन रेमिटेंस) में हुई गड़बड़ियों के सिलसिले में की है.

क्या है पूरा मामला?

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ये सर्च कार्रवाई विदेशों में पैसे भेजने से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गई है. हालांकि, किस तरह के लेन-देन की जांच की जा रही है और इस इसमें अबतक क्या कुछ सामने आया है, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी या खुलासा नहीं किया गया है. 7 अक्टूबर की सुबह से ही इस रेड की खबर सामने आ रही है. इसका असर सीधा शेयर बाजार में प्राइम फोकस के शेयरों में भी देखने को मिला, जो तुरंत 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

---विज्ञापन---

लीड रोल में रणबीर कपूर और साई पल्लवी

नामित मल्होत्रा निर्मित रामायण दुनियाभर के सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं. फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह है. ट्रेलर आने के बाद से हर कोई फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

फिल्म से आया राजा दशरथ का पोस्टर

बुधवार 7 अक्टूबर को मेकर्स ने फिल्म से राजा दशरथ का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में राजा दशरथ के किरदार की भव्यता और गंभीर अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे अरुण गोविल ने निभाया है. दशरथ के लुक में अरुण गोविल को देखना दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि अरुण गोविल 80 के दशक में आई रामानंद सागर की रामयण में 'राम' का किरदार निभा चुके हैं, जिसकी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---