36 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी जिसके निर्देशक महेश भट्ट ने प्यार को एक नई पहचान दी, गानों ने हर दिल में जगह बनाई और रातों-रात तीन नए चेहरे सुपरस्टार बन गए। लेकिन वक्त का खेल देखिए, आज वही सितारे फिर चर्चा में हैं लेकिन फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपनी बदली हुई जिंदगी की वजह से। एक समय था जब इस फिल्म के गाने हर जुबान पर थे और इसके सितारे हर दिल की धड़कन बन गए थे लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि वही चेहरे संघर्ष करते दिखे और यही वजह है की आशिकी की सुपर-डुपर कास्ट इस वक़्त ज़बरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की बात करें तो, रीमा लागू और टॉम ऑल्टर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इनमें से कुछ कलाकार अब इस दुनिया में नहीं रहे, तो कुछ ने टीवी और फिल्मों में लंबे समय तक अपनी पहचान बनाए रखी। ‘आशिकी’ एक ऐसी फिल्म रही जिसने अपने सितारों को रातों-रात जमीन से उठाकर आसमान तक पहुंचा दिया लेकिन वक्त के साथ वही सितारे अब जमीन पर लौट आए।