Housefull 5 Starcast Fees: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें एक बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलने वाली है। हाउसफुल में 5 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वो इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। फिल्म 6 जून यानी कल ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा समेत 18 स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म के गाने, टीजर और ट्रेलर ने तो लोगों का दिल जीत लिया है और अब फिल्म को दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज करने की खबरों ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाया हुआ है। इस चलिए जानते हैं कि साजिद नाडियाडवाला ने स्टारकास्ट को कितनी फीस दी है और इन सबसे ज्यादा किसने सबसे ज्यादा रकम ली है।
इतने करोड़ के बजट में तैयार हुई हाउसफुल 5
हाउसफुल 5 को मेकर्स ने बड़े बजट के साथ तैयार किया है, इस बार एक क्रूज पर पूरी कहानी देखने को मिलने वाली है। ऐसे में कथित तौर पर फिल्म को करीबन 375 करोड़ की लागत में तैयार किया गया है। फिल्म का बजट इतना हाई है, क्योंकि इसमें एक्टर भी तो एक नहीं बल्कि 18 है। मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 देखने के लिए फैंस तो बहुत उत्सुक हैं, लेकिन इसी बीच जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किस एक्टर को मोटी रकम देकर कास्ट किया गया है।
मैन लीड एक्टर्स की फीस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए 60 से 70 करोड़ चार्ज कर रहे हैं और उसके साथ-साथ हाउसफुल 5 के प्रॉफिट में भी हिस्सा मिलेगा। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की बात करें तो उनको फिल्म के लिए 30 से 35 करोड़ फीस दी जा रही है। जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन भी हाउसफुल 5 की कास्ट का हिस्सा हैं, जो मूवी के लिए 10 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं।
बाकी स्टार्स की फीस
दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर पहली बार हाउसफुल फ्रैन्जाइजी का हिस्सा बने हैं और उन्होंने ट्रेलर में लोगों का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा है। नाना की फीस 3-4 करोड़ करीब है। जैकी श्रॉफ फिल्म में पुलिसवाले के रोल में दिखने वाले हैं और पहली बार वो इस कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बने हैं। जैकी श्रॉफ की फीस 4 से 5 करोड़ है। हाउसफुल 5 के लिए संजय दत्त को 12 से 15 करोड़ रुपये फीस मिल रही है, जिसमें पुलिस के रोल में दिखेंगे। सोनम बाजवा पहली बार बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली है और उनको इस फिल्म के लिए करीबन 7 से 8 करोड़ फीस दी जा रही है।
यह भी पढ़ें:शादी के बाद पहली बार दिखीं Hina Khan, फ्लॉन्ट की हाथों की मेहंदी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.