---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3 देखते हुए कैश प्राइज जीतने का मौका, होस्ट अनिल कपूर ने दिया लोगों को ऑफर

How To Win Cash Prize Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में एक और नया ट्विस्ट आ गया है जिसमें आम लोगों को भी घर बैठे करोड़पति बनने का मौका दिया जा रहा है। जी हां, खुद अनिल कपूर ने इस बात का ऐलान किया है कि घर बैठे कैसे कैश प्राइज जीत सकते हैं...

Bigg Boss OTT 3

How To Win Cash Prize Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। जी हां अब आप भी घर बैठे कैश प्राइज मनी जीत सकते हैं। इस बात का ऐलान खुद बिग बॉस रियलिटी शो के नए होस्ट अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने किया है। अब इस खबर को सुनने के बाद से यूजर्स ये जानने के लिए बेताब हो गए हैं कि आखिर कैसे जीत सकते हैं कैश इनाम। अगर आप भी बिग बॉस के दीवाने हैं तो हम आपको भी बता देते हैं।

दरअसल 21 जून को शुरू हुए बिग बॉस ओटीटी 3 को करोड़ों लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है। जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए अब मेकर्स ने एक नई तरकीब निकाली है जिससे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स बिग बॉस ओटीटी 3 से जुड़ें, इससे उनका भी फायदा जो होगा। आइए जानते हैं की क्या है कैश प्राइज (How To Win Cash Prize Bigg Boss OTT 3) जीतने का प्रोसेस…

अनिल कपूर ने किया नया ऐलान

बिग बॉस ओटीटी 3 के नए होस्ट अनिल कपूर ने हाल ही में जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐलान किया है कि अब फैंस भी घर बैठे पैसे वाले बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ खास काम नहीं करना है, बस घर बैठे जियो सिनेमा पर लाइव देखते हुए शो में पार्टिसिपेट करना है।

जीतो धन-धना-धन इनाम

अनिल कपूर ने कहा कि आप जीत सकते हैं धमाकेदार इनाम देखो बिग बॉस सीजन ओटीटी 3, स्पीट करो और जीतो धन-धना-धन इनाम। आजमाओ अपना लक। इसके लिए जियो सिनेमा प्रीमियम पर सब्सक्राइब करना है और बस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम बताना है।

कैप्शन में दी जानकारी

बिग बॉस ओटीटी 3 जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है। ऐसे में जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शो से जुड़े अपडेट आते रहते हैं। इसके साथ ही जो कुछ शो में होने वाला है या हो चुका है उसकी भी क्लिप्स आती हैं। अब अनिल कपूर के द्वारा मेकर्स ने फैंस की संख्या और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए लोगों को इनाम जीतने का प्रलोभन दिया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- धमाकेदार प्राइज जीतने हैं? तो फिर देखते रहो #BiggBossOTT3 और पार्टिसिपेट करो जीतो धन-धना धन में…सब्सक्राइब करें जियो सिनेमा और मौका पाएं आकर्षक इनाम पाने का।

लोगों ने किसके नाम को किया सपोर्ट

जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आया तो लोगों के कमेंट्स की भी बारिश होने लगी। अधिकतर लोगों ने लवकेश कटारिया के नाम का सपोर्ट किया है। वहीं शिवानी कुमारी को भी सपोर्ट करने वालों की लाइन लंबी है। इसके बाद अरमान मलिक, साई केतन राव के नाम भी दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Poulomi Das के बोल्ड लुक देख हो जाएंगे मदहोश!

First published on: Jul 03, 2024 05:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.