---विज्ञापन---

Holi Song: भोजपुरी का नया गाना ‘दीदी रे दीदी’ रिलीज, YouTube पर मची धूम

Holi Song: देशभर में होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा. ऐसे में भोजपुरी में कई होली गीत रिलीज हो रहे हैं. हाल ही में शिल्पी राज का गाना 'दीदी रे दीदी' रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

Holi Song: होली आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मच जाता है. यहां हर साल एक से बढ़कर एक शानदार होली गीत रिलीज होते हैं. इस साल होली 4 मार्च को है. ऐसे में अब नए होली गीत रिलीज होने लगे हैं. इस दौरान कई होली सॉन्ग्स रिलीज हुए हैं. इसी कड़ी में भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पा राज का नया गाना 'दीदी रे दीदी' रिलीज किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

इस नए होली सॉन्ग को भोजपुरी की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज ने गाया है. इसका सॉन्ग का वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन और एक्टर नवरत्न पांडेय नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री को बहुत शानदार तरीके से फिल्माया गया है. गाने का पूरा वीडियो आपका दिल जीत लेगा.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर सुने ये गाना

होली सॉन्ग 'दीदी रे दीदी' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने में साली और देवर के बीच होली का दृश्य फिल्माया गया है. इस होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इसके बोल विजय चौहान ने लिखे हैं. संगीत अंजनी सिंह का है. गाने का वीडियो डायरेक्शन भोजपुरी के मशहूर डायरेक्टर रवि पंडित ने किया है और विशाल गुप्ता ने इसकी कोरियोग्राफी की है.

---विज्ञापन---

हर साल जब भी होली आती है, भोजपुरी होली गीतों की कतार लग जाती हैं. ऐसे में शिल्पी राज का गाना 'दीदी रे दीदी' भी काफी पसंद किया जा रहा है. इस कड़ी में कई और शानदार होली सॉन्ग्स रिलीज हुए हैं, जिन्हें आप YouTube पर आराम से एंजॉय कर सकते हैं.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---