Holi 2025 Top 5 Bhojpuri Songs: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि मोज मस्ती का भी है। बिना गानों के होली सेलिब्रेशन अधूरी सी लगती है। वहीं अगर भोजपुरी गाने हों तो मजा दोगुना हो जाता है। हम आपके लिए होली के ऐसे गाने लेकर आए हैं जिन्हें सुनकर आप अपने पैर थिरकाने से खुद को रोक ही नहीं पाएंगे। इसमें पवन सिंह के गानों से लेकर खेसारी लाल के गाने तक शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन से गाने ऐड हैं?
यह भी पढ़ें: ना कमल हासन, ना बिग बी, Oscar में नॉमिनेट हुईं इस एक्टर की सबसे ज्यादा फिल्में; 3 तो जीत के बेहद थीं करीब
Bhijela Mori Chunari
बिहार की दिवंगत सिंगर शारदा सिन्हा का ये गाना होली का जश्न दोगुना कर देगा। स्वर कोकिला का ये गाना अगर आपने अभी तक अपनी लिस्ट में ऐड नहीं किया है तो इसे जरूर ऐड कर लें। इसके बिना होली अधूरी लगेगी। ये गाना इतना कमाल है कि आप खुद को झूमने से रोक ही नहीं सकेंगे।
Holi Ke Kabootar
अंतरा सिंह और खेसारी लाल का ये गाना भी होली के लिए परफेक्ट है। अखिलेश कश्यप ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। खेसारी के साथ-साथ रीतू चौहान ने भी इसमें अपनी आवाज दी है। ये गाना साल 2022 में रिलीज हुआ था। वहीं इसे अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर लें अपका होली सेलिब्रेशन धमाकेदार होगा।
Rang Thope Thop
पवन सिंह और शिवानी सिंह का ये गाना भी होली के लिए बेहतरीन है। इसकी बीट्स इतनी धांसू है कि होली में आप डांस करने से रुक ही नहीं पाएंगे। अपनी होली को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए इस गाने को भी अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर लें।
Sa Ra Ra Rang Barse
मनोज तिवारी और बेला सुलाखे का ये गाना भी आप अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर लें। ये गाना साल 2011 में रिलीज किया गया था। 14 साल बाद भी ये गाना उतना ही बेहतरीन है जितना 14 साल पहले था। वहीं ये गाना भी आपकी होली के सेलिब्रेशन को मजेदार बना देगा।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.