Holi 2025 Outfit Ideas: रंगों का त्योहार 14 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन व्हाइट आउटफिट पहनने का ज्यादा क्रेज रहता है। अगर आप भी इस होली पर स्टाइलिश व्हाइट आउटफिट की तलाश में हैं और कंफ्यूज हैं कि क्या पहने तो हम आपकी ये कंफ्यूजन दूर करने वाले हैं। हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं के व्हाइट आउटफिट लुक्स लेकर आए हैं। इन लुक्स को आप भी अपनी होली पार्टी में कैरी कर सकती हैं। आइए एक्ट्रेस के लुक्स पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें: 8 महीने प्रेग्नेंट एक्ट्रेस, पति संग शूट किया होली सॉन्ग.. यूं छुपाया बेबी बंप, पहचान नहीं पाए दर्शक
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर का ये व्हाइट कुर्ता लुक होली पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप क्लासी लुक के साथ-साथ कंफर्टेबल फील करना चाहती हैं तो आप भी करिश्मा का ये लुक रिक्रिएट कर सकते हैं। हाथों में बैंगल्स पहनकर आप भी अपना ये लुक कंप्लीट करें।
आलिया भट्ट
आलिया का ये व्हाइट शरारा सेट लुक भी होली पार्टी के लिए बेस्ट है। ये लुक आपको स्टाइलिश के साथ-साथ एथनिक लुक भी देगा। कानों में लंबे झुमकों के साथ आप इस लुक को कैरी कर सकती हैं। वहीं ओपन हेयर के साथ ये लुक कंप्लीट हो जाएगा।
कियारा आडवाणी
कियारा का ये व्हाइट को-ऑर्ड सेट लुक भी आप होली पार्टी में रिक्रिएट कर सकती हैं। ये लुक आपको पार्टी लुक भी देगा। इस लुक आप ओपन हेयर के साथ कंप्लीट कर सकती हैं। वहीं होली पार्टी में इसे आउटफिट को पहन आप सबसे यूनिक नजर आएंगी।
करीना कपूर
करीना का ये व्हाइट शर्ट और व्हाइट पैंट लुक भी होली पार्टी के लिए अच्छी चॉइस है। करीना की तरह ही पोनी टेल बनाकर और सनग्लासेस लगाकर आप इस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। वहीं होली पार्टी में इस लुक में आप छा जाएंगी।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.