Hina Khan Rocky Jaiswal Wedding: हिना खान के फैंस इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उनकी प्यारी 'अक्षरा' दुल्हन को जो बन गई हैं। पिछले एक साल से ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रहीं हिना खान ने आज से अपनी लाइफ के एक नए चैप्टर की शुरुआत की है। हिना खान ने कैंसर के इलाज के बीच ही अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। हिना और रॉकी ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की तरह बहुत सादगी भरे अंदाज में शादी की है।
यह भी पढ़ें: ‘तुमने भी 11 साल देखा…’, RCB की जीत के बाद Anushka Sharma से बोले Virat Kohli, धड़ल्ले से वायरल हुई पोस्ट
घर में ही हिना खान ने रचाई शादी
हिना खान मुस्लिम हैं और रॉकी जायसवाल हिन्दू हैं और ऐसे में इन दोनों ने स्पेशल एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की है। सोनाक्षी और जहीर की तरह ही हिना और रॉकी ने भी घर पर ही शादी की है। एक्ट्रेस ने जो फोटोज शेयर की है, उसमें एक फोटो में वो पेपर पर साइन करती दिखाई दे रही हैं। रॉकी जायसवाल भी इस दौरान उनके बगल में खड़े हैं और पेपर्स की तरफ देख रहे हैं।
साड़ी में दुल्हन बन छाईं हिना
हिना खान को सीरियल में तो आपने लहंगे में दुल्हन बनते कई बार देखा है, लेकिन रियल लाइफ में हिना ने खूबसूरत साड़ी को चुना है। हिना ने अपनी शादी में ओपल ग्रीन रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी है, जिसकी बुनाई में सोने और चांदी के धागों से कढ़ाई की गई है। लाइट पिंक कलर के ब्लाउज और दुप्पटा उनके लुक को और निखार रहा है। रॉकी ने शादी के लिए ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा चुना है।
सेलेब्स दे रहें कपल को बधाई
हिना खान की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने उनको बधाई देना शुरू कर दिया है। मल्लिका शेरावत, रश्मि देसाई, श्रद्धा आर्या , रीम शेख, हेली शाह , शिल्पा शिरोड़कर, रिद्धिमा पंडित समेत कई टीवी स्टार्स ने कपल को शादी की मुबारकबाद दी है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 43 मिनट की फिल्म, कमाए 237 करोड़, टैक्सी ड्राइवर की कहानी, क्लाइमेक्स जीत लेगा दिल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.