Hina Khan Wedding Photos: कैंसर से जूझ रहीं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान शादी के बंधन में बंध गई हैं। हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप शादी कर ली है और अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है। सोशल मीडिया पर हिना और रॉकी की शादी की तस्वीरें देख फैंस चौंक गए हैं। हिना की शादी की तस्वीरें चंद मिनटों में ही इंटरनेट पर आग की तरह फैलने लगी हैं और फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को मुबारक बाद दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 43 मिनट की फिल्म, कमाए 237 करोड़, टैक्सी ड्राइवर की कहानी, क्लाइमेक्स जीत लेगा दिल
शादी के बंधन में बंधी हिना खान
ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस हिना खान ने अचानक से अपनी शादी तस्वीरें शेयर कर फैंस को शॉक्ड कर दिया है, क्योंकि उनकी शादी की किसी को कानों कान खबर नहीं हुई थीं। अब अचानक हिना ने सीधे शादी की तस्वीरें शेयर कर ये गुडन्यूज फैंस को दी है। हिना खान ने अपने लॉग टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग इंटीमेट वेडिंग की है और उनकी शादी में उनकी फैमिली और फ्रेंड्स ही शामिल हुए हैं।
हिना खान ने फैंस को दी खुशखबरी
हिना खान ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं और उनके साथ एक लंबा नोट भी साझा किया है। हिना खान ने अपने कैप्शन में लिखा, 'दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जीवन भर रहेगा। हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार करते हैं। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है। हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.