Kapil Sharma से ‘जेठालाल’ तक, ये हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 5 TV स्टार्स; देखें लिस्ट में कौन-कौन?
Photo Credit- Instagram
Highest Paid 5 TV Stars: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। इन सितारों ने ऑडियंस के दिल में अलग छाप छोड़ी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इन सितारों के अक्सर चर्चे रहते हैं। अब जब हम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पांच सितारों की बात कर रहे हैं तो इस लिस्ट में कपिल शर्मा से लेकर दिलीप जोशी तक का नाम शामिल है। इनकी कमाई देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो चलिए जाते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: कौन हैं Rakhi Sawant की दोस्त Rajshree More? जिनके साथ MNS लीडर के बेटे ने की थी बदसलूकी
Kapil Sharma
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो से ऑडियंस के दिल पर राज करते हैं। कलर्स से लेकर सोनी चैनल तक उन्होंने अपने शो से ऑडियंस को खुश किया है। फिलहाल उनका 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। कपिल शर्मा सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टीवी स्टार हैं। वो एक एपिसोड से 50 लाख रुपये तक की कमाई करते हैं।
Rupali Ganguly
स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' से घर-घर छाने वालीं रूपाली भी आज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें आज भी 'अनुपमा' के नाम से ही लोग जानते हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक रूपाली एक एपिसोड से 3 लाख रुपये की कमाई करती हैं। राजन शाही के इस शो ने उनके फेम में चार चांद लगा दिए हैं।
Harshad Chopda
'बड़े अच्छे लगते हैं' स्टार हर्षद चोपड़ा भी टीवी के टॉप सितारों में शामिल हैं। इस शो में वो शिवांगी जोशी के साथ नजर आते हैं। वहीं ऑडियंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी है। हर्षद इस शो के एक एपिसोड से 3 लाख रुपये कमाते हैं।
Tejasswi Prakash
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम तेजस्वी प्रकाश की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। 'बिग बॉस 15' जीतने के बाद उनके शो' नागिन 6' ने ऑडियंस के दिल पर खूब राज किया। करण कुंद्रा के साथ उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं तेजस्वी किसी भी शो के एक एपिसोड से 2 लाख रुपये कमाती हैं।
Dilip Joshi
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के किरदार से फेमस हुए दिलीप जोशी भी टॉप सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। दिलीप आज 'जेठालाल' के नाम से देश के घर-घर में फेमस हैं। वहीं वो अपने शो के एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये वसूलते हैं।
यह भी पढ़ें: Pati, Patni Aur Panga के बाद JioHotstar पर इस को होस्ट करेंगे Munawar Faruqui, प्रोमो जारी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.