Hanuman Ansh Box Office Collection Day 61: शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) स्टारर फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) का बॉक्स ऑफिस रन किसी चमत्कार से कम नहीं है. महज 10 लाख रुपये से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने 61वें दिन भी थिएटर्स में ऐसा तहलका मचाया कि हर कोई हैरान है. वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फर्श से अर्श तक पहुंची इस स्पिरिचुअल ड्रामा ने 61 दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन में 326 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है.

लाखों की ओपनिंग से करोड़ों का बिजनेस

सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ बेहद ठंडी शुरुआत की थी. शुरुआती दो हफ्तों तक इसकी कमाई लाखों में सिमटी रही और शो कम होने की वजह से फिल्म थिएटर्स से हटने की कगार पर आ गई थी. लेकिन तीसरे हफ्ते से पब्लिक रिव्यूज के जोर पर फिल्म की किस्मत ऐसी चमकी कि इसने ताबड़तोड़ कमाई शुरू कर दी.

---विज्ञापन---

61वें दिन कमाई में तगड़ा उछाल

सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 61वें दिन यानी मंगलवार को 'हनुमान अंश' ने रात 10 बजे तक1.00 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 0.75 करोड़ रुपये रहा था, जिसके मुकाबले मंगलवार को बढ़त दर्ज की गई. अब इस फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 326.48 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 385.62 करोड़ रुपये हो चुका है.

वर्ल्डवाइड 400 करोड़ क्लब में एंट्री

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड्स के साथ-साथ कामकाजी दिनों में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. 7 अगस्त को थिएटर्स में उतरी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने दो महीने पूरे कर लिए हैं. इस लंबे थियेट्रिकल रन के बदौलत फिल्म दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का माइलस्टोन पार कर चुकी है.

---विज्ञापन---

नीम करौली बाबा की बायोपिक

'हनुमान अंश' एक इंस्पायरिंग बायोपिक फिल्म है. यह फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की लिखी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर बनाई गई है, जो दर्शकों के दिलों को छू रही है.

डायरेक्शन और स्टार कास्ट

इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने ही लिखा, डायरेक्ट और अपने बैनर 'स्वंभू मीडिया नेटवर्क' के तहत प्रोड्यूस किया है. फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद लीड रोल में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे ने भी अहम किरदार निभाए हैं.

---विज्ञापन---