Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) का जादुई चमत्कार छठे हफ्ते में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस लो-बजट फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में इतिहास रचते हुए 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग से शुरुआत करने वाली यह फिल्म अब 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. 39वें दिन यानी सोमवार को भी थिएटर्स में फैंस का भारी हुजूम देखा गया. आइए जानते हैं 'हनुमान अंश' ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया…

39वें दिन 219 करोड़ पार

छठे वीकेंड पर गर्दा उड़ाने के बाद 39वें दिन यानी सोमवार को भी फिल्म का जलवा कायम रहा. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार शाम 7 बजे तक 7,424 शोज के साथ फिल्म ने 4.46 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 219.09 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 258.82 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

छठे वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई

फिल्म ने अपने छठे शनिवार को 18.50 करोड़ और रविवार को 21.6 फीसदी के उछाल के साथ 22.50 करोड़ रुपये का बंपर बिजनेस किया. इस शानदार वीकेंड कलेक्शन के साथ 'हनुमान अंश' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया, जहां थिएटर्स में नाइट और इवनिंग शोज 70 फीसदी से ज्यादा ऑक्यूपेंसी के साथ खचाखच भरे रहे.

2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

200 करोड़ के क्लब में एंट्री मारते ही 'हनुमान अंश' ने अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' (199.23 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और यह 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में अब यह सिर्फ 'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' से पीछे है.

---विज्ञापन---

10 लाख से 200 करोड़ का सफर

फिल्म की यह सफलता किसी मिरेकल से कम नहीं है. अपने पहले हफ्ते में महज 1.08 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते से ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सब देखते रह गए. फिल्म ने चौथे हफ्ते 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया.

वर्ल्डवाइड 268 करोड़ पार

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करौरी बाबा का मुख्य किरदार निभाया है. भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी फिल्म की भारी मांग बनी हुई है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 268 करोड़ के पार पहुंच गया है.

---विज्ञापन---