Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

इंजेक्शन लगा जवान हुई जवान, सहेली का पति चुराने का मिला टैग; MMS लीक ने मचाया बवाल

Hansika Motwani Birthday: बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी अफेयर को लेकर तो कभी अपने विवादित बयानों को लेकर, एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस खास दिन पर उनके बारे में कुछ खास जानते हैं...

Hansika Motwani
इमेज क्रेडिट: Google

Hansika Motwani Birthday: प्यारी सी मुस्कान और भोले से चेहरे वाली बच्ची कब बड़ी हो गई किसी को पता ही नहीं चला। कभी शाका लाका बूम बूम में जादू दिखाया तो कभी देश में निकला होगा चांद में अपनी मासूमियत से लोगों को अपना दीवाना बनाया। हम बात कर रहे हैं हंसिका मोटवानी की जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहीं हैं। लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस का आज बर्थडे है। अभिनेत्री ने छोटी सी उम्र में वो फेम पाया जिसके लिए लोगों को सालों लग जाते हैं।

बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक में अपना सिक्का जमा चुकी हंसिका ने छोटे पर्दे पर भी काम किया। एक्ट्रेस की लाइफ से कई विवाद भी जुड़े हैं, जिनकी वजह से वो खबरों में छाई रहीं। उनका एमएमएस भी लीक हुआ जिसकी वजह से वो खबरों में छा गई थीं। आज हंसिका मोटवानी के बर्थडे के मौके पर उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की करियर की शुरुआत

हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त साल 1991 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने छोटी सी उम्र में ही बड़ी पहचान बनाई और घर-घर में जानी जाने लगी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। एक्ट्रेस ने सिर्फ 8 साल की उम्र में शाका लाका बूम बूम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा टीवी शो के बाद फिल्मों में भी काम किया।

यह भी पढ़ें: 3 साल बड़ी एक्ट्रेस पर आया दिल, शादी के लिए रखी अजीब सी शर्त

इन फिल्मों में किया काम

हंसिका ने टीवी के बाद बड़े पर्दे का रुख किया और साल 2001 में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। इसके बाद साल 2007 में म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘आप का सुरूर’ में नजर आईं। इस फिल्म में हंसिका ने लीड रोल में काम किया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने?

हार्मोनल इंजेक्शन इस्तेमाल करने का लगा आरोप

हंसिका मोटवानी का विवादों से गहरा नाता रहा है। उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘आप का सुरूर’ बतौर हीरोइन काम किया। हालांकि वो सिर्फ 16 साल की थीं, लेकिन उनके लुक को देखकर ऐसा लगता था कि कोई 20 से 21 साल की जवान लड़की हो।

उनके इस लुक ने हर किसी को चौंका दिया, लोग कहने लगे कि उन्होंने समय से पहले जवान दिखने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन लगवाए हैं।

हालांकि एक्ट्रेस ने इसका खंडन किया और बताया कि ऐसा कुछ नहीं है वो नेचुरल ही ऐसी लगती हैं। इसके अलावा उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा और बोल्डनेस की वजह से भी वो कई बार ट्रोल हुई।

MMS लीक ने किया बदनाम

हंसिका मोटवानी का साल 2015 में एक एमएमएस लीक हुआ था, जिसमें वो नहाते हुए दिखाई दे रही थीं। इस MMS के लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लेकिन हंसिका ने इसे फेक बताया और कहा कि ये लड़की वो नहीं बल्कि कोई और है।

सहेली का पति चुराने का लगा आरोप

हंसिका मोटवानी और विवादों का चोली दामन का साथ है। जी हां, ये सब हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वो कभी अपने लुक्स की वजह से खबरों में छाईं तो कभी अपने अफेयर को लेकर। दरअसल एक्ट्रेस ने 4 दिसंबर साल 2022 को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से शादी कर ली।

आपको बता दें कि सोहेल उनकी बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज के एक्स पति थे। ऐसे में लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी सहेली के पति को ही चुराया है, उन्हीं की वजह से पति-पत्नी का तलाक हुआ है।

यह भी पढ़ें: इस एक फिल्म में इंटीमेट सीन की भरमार, तोड़े लिपलॉक के सारे रिकॉर्ड

First published on: Aug 08, 2024 02:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.