Haiwaan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहुचर्चित फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस थ्रिलर मूवी को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल के बीच आइए जानते हैं 'हैवान' के पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा…

पहले दिन 2.58 करोड़ की कमाई

प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' से ट्रेड एनालिस्ट्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन फिल्म की शुरुआत काफी ठंडी रही. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, 6816 शोज के बावजूद फिल्म ने ओपनिंग डे पर रात 9 बजे तक देश भर में सिर्फ 2.58 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

'मिर्जापुर द मूवी' से पिछड़ी

उम्मीद जताई जा रही थी कि अक्षय और सैफ की जोड़ी थिएटर्स में चल रही 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' जैसी हिट फिल्मों की कमाई पर ब्रेक लगाएगी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कालीन भैया की सुनामी के आगे 'हैवान' पहले ही दिन पस्त होती नजर आई और ओपनिंग डे कलेक्शन में पीछे छूट गई.

2016 की सुपरहिट 'ओप्पम' की रीमेक

बता दें कि फिल्म 'हैवान' साल 2016 में आई मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओप्पम' (Oppam) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. ओरिजिनल फिल्म में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था. 10 साल बाद प्रियदर्शन ने इसी कहानी को अक्षय और सैफ के साथ हिंदी में रीक्रिएट किया है.

---विज्ञापन---

साइको किलर और अंधे आर्टिस्ट की जंग

फिल्म की कहानी एक अंधे म्यूजिशियन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मासूम बच्ची को खतरनाक साइको किलर से बचाने की कोशिश करता है. फिल्म में अक्षय कुमार ने नेगेटिव/साइको किलर का खौफनाक रोल निभाया है, जबकि सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति के किरदार में नजर आ रहे हैं.

सपोर्टिंग कास्ट में बड़े ना

फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, दिवंगत अभिनेता असरानी, श्रिया पिलगांवकर, सयामी खेर, राजपाल यादव और शरीब हाशमी जैसे बेहतरीन एक्टर्स अहम रोल्स में हैं. अब देखना यह होगा कि वीकेंड पर माउथ पब्लिसिटी के दम पर फिल्म की कमाई में बढ़त दर्ज होती है या नहीं.

---विज्ञापन---