मशहूर एक्टर गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के घर चोरी हो गई है। नौकर ही उनके घर में चपत लगाकर भाग गया। एक्टर ने इस बात की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर की है। साथ ही एक्टर ने बताया कि कुछ चुराई चीजें भी रिकवर कर ली है। वहीं नौकर भी पकड़ा गया है। साथ ही एक्टर ने बाकी चीजों के बारे में भी अपने फैंस के साथ अपडेट शेयर कीं। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने अपनी एक्स पोस्ट पर क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB की जीत पर अनुष्का-विराट की आंखें हुईं नम, प्रीति जिंटा का फिर टूटा दिल; वीडियो वायरल
गुरमीत ने पोस्ट की शेयर
गुरमीत चौधरी ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरे घर में चोरी हो गई है। मैंने हाल ही में एक नया नौकर रखा था जो कीमती सामान चुराकर भाग गया। आमतौर पर हम जब भी नौकर रखते हैं तो उसकी अच्छे से छानबीन करते हैं। लेकिन इसने चोरी कर ली। हालांकि हमने उसे पकड़ लिया है और चुराई हुई कुछ चीजें भी रिकवर हो गई हैं।
लोगों से की खास अपील
एक्टर ने आगे कहा कि उस दौरान मैं घर में ही था और मेरी दोनों बेटियां भी सुरक्षित हैं। साथ ही मैं आप सबसे भी अपील करना चाहता हूं कि अगर आप किसी को भी अपने घर में काम पर रखते हैं तो उसकी अच्छे से छानबीन करें, ताकि आपको ये सब झेलना ना पड़े। दोस्तों सुरक्षित रहिए।
इंडस्ट्री में पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं
बता दें इंडस्ट्री में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। साल के शुरुआत में सैफ अली खान के घर में भी एक चोर घुस गया था जिसने सैफ पर जानलेवा हमला भी किया था। हालांकि बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया था और जेल में डाल दिया था। वहीं हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के घर भी अनजान महिला गिफ्ट देने के बहाने घुस गई थी। ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ भी हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Stolen Review: दिल दहला देने वाली कहानी संग OTT पर लौटे अभिषेक बनर्जी, मस्ट वॉच है ये थ्रिलर मूवी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.