Wednesday, 26 March, 2025

---विज्ञापन---

‘सूटकेस से सपनों तक का सफर’, गुरमीत और देबिना ने खरीदा मुंबई में नया आशियाना

गुरमीत और देबिना ने मुंबई में अपना नया आशियाना खरीदा है। इस खुशखबरी को कपल ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जिरए दी है।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Mar 25, 2025 16:56
Share :

एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने मुंबई में एक और नया घर खरीदा है। उन्होंने नए घर से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और सभी का शुक्रिया अदा किया है। गुरमीत ने इस पोस्ट के जरिए अपने संघर्ष भरे सफर को याद किया। उन्होंने लिखा, “एक वक्त था जब हमारे पास सिर्फ एक सूटकेस था, उसमें हमारे कपड़े, सपने और एक-दूसरे का सहारा था। आज जब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो दिल भर आता है।”
इस वीडियो पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां दी हैं। बता दें, गुरमीत और देबिना ने रामायण सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई है। अब अपनी मेहनत और प्यार के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जाट’ में सनी देओल को मिले कितने पैसे, फिल्म के स्टारकास्ट की फीस रिवील

First published on: Mar 25, 2025 04:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.