Tuesday, 15 October, 2024

---विज्ञापन---

मल्लिका से प्यार, शिल्पा शिरोडकर संग रोमांस, गुणरत्न का नया अवतार देख घरवालों को लगा तगड़ा झटका

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के घर में गुणरत्न सदावर्ते ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए शिल्पा शिरोडकर के गानों पर उनके साथ डांस किया है। इसी बीच उन्होंने मल्लिका शेरावत को भी याद किया है।

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है। बिग बॉस के पहले वीकेंड के वार के बाद शो और इंटरेस्टिंग बन गया है। वीकेंड के वार के बाद बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट का गेम पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है। चाहे वो विवियन के साथ चाहत की नोंकझोंक हो या एलिश कौशिक का श्रुतिका को चिढ़ाना हो। अविनाश और शहजादा के भी बीच तीखी लड़ाई होती हुई नजर आई। बिग बॉस में गुणरत्न सदावर्ते के वन लाइनर और उनके गुस्से से बोले गए बोल। गुणरत्न की घरवालों के साथ मजाक- मस्ती को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीकेंड के वार में सलमान खान ने भी गुणरत्न सदावर्ते की काफी तारीफ की थी। सलमान खान ने गुणरत्न से चुटकी लेते हुए उनसे सरकार के डरने पर मजे लिए थे। अब गुणरत्न अपने पुराने क्रश शिल्पा शिरोडकर के साथ बिग बॉस के घर में रोमांस करते हुए नजर आए हैं। इसके साथ गुणरत्न सदावर्ते ने अपने प्यार मल्लिका शेरावत को भी याद किया है।

शिल्पा शिरोडकर हैं गुणरत्न की क्रश

गुणरत्न सदावर्ते और उनकी 90 के दशक की क्रश सीनियर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने  ‘बिग बॉस 18’ में साथ में एंट्री ली। बिग बॉस के घर में शिल्पा शिरोडकर के साथ गुणरत्न सदावर्ते के काफी समय बिताते हुए देखा गया है। बिग बॉस में तेज-तर्रार विवाद करने वाले, विरोध प्रदर्शन और अदालत में केस लड़ने वाले गुणरत्न सदावर्ते को फैनबॉय में बदलते हुए देखा गया। गुणरत्न ने बिग बॉस के घर में बताया कि कॉलेज के दिनों में वो शिल्पा शिरोडकर को बहुत बड़े फैन थे। उन्होंने बताया कि वे 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के गानों को खूब सुनते थे। इसी के साथ उन्होंने मल्लिका शेरावत को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उनके गानों पर खूब डांस करते थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के घर में मैचमेकर बनीं श्रुतिका, इस कंटेस्टेंट के लिए ढूंढेंगी लाइफ पार्टनर

गुणरत्न ने शिल्पा के संग किया डांस

‘बिग बॉस 18’ के घर में शिल्पा शिरोडकर से बात करते हुए गुणरत्न पुरानी यादों में खो जाते हैं। इसके बाद गुणरत्ना और शिल्पा शिरोडकर ने हिट गाने ‘सनम मेरे सनम कसम तेरी कसम’ पर साथ में डांस किया। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए, गुणरत्ना ने शिल्पा को डांस करने के लिए कहा, जिससे अन्य घरवाले काफी खुश हुए। गुणरत्न और शिल्पा का डांस देखते हुए बिग बॉस  भी खुद को रोक नहीं पाए और घरवालों से बात करने लगे।

बिग बॉस ने गुणरत्न की ली चुटकी

बिग बॉस ने घर में कमांडिंग आवाज के साथ में, बिग बॉस ने एक मजेदार चेतावनी दी बोले, “गुणरत्न ने आज रात अपने डांस मूव्स से पूरे देश का दिल जीत लिया है, लेकिन उनकी प्यारी पत्नी जयश्री – निश्चित रूप से खुश होंगी, और शायद थोड़ी हैरान भी होंगी, जब वह उन्हें शिल्पा के साथ डांस करते हुए देखेंगी।” बिग बॉस के द्वारा गुणरत्न के लिए इस तरह से बोलने पर घरवाले ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।गुणरत्न भी मुस्कराते हुए नजर आते हैं। घरवाले भी वकील से मजे लेते हुए नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Taaza Khabar 2 ने Kapil Show को छोड़ा पीछे, OTT पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये टॉप 10 फिल्में-सीरीज

First published on: Oct 15, 2024 08:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.