Govinda Net Worth: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनीता के साथ तलाक की खबरों को लेकर ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई कि उनकी पत्नी सुनीता ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। हालांकि, गोविंदा की वकील ललिता बिंद्रा ने तलाक की इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच तलाक के मामले को लेकर सेटलमेंट हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'हीरो नंबर 1' गोविंदा कुल कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं या फिर उनकी कार कलेक्शन में कौन-कौन सी गाड़ियां शामिल हैं?

गोविंदा की कुल संपत्ति

गुड रिटर्न्स समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा की कुल संपत्ति 170 करोड़ रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, गोविंदा एक फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। वहीं, हर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह करीब 2 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। गोविंदा की प्रॉपर्टी का एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में है। भारत के लगभग सभी बड़े शहरों में गोविंदा का आलीशान घर है। इसमें मुंबई के जुहू में 16 करोड़ रुपये का एक बंगला शामिल है, जिसमें वह रहते हैं। वहीं, रुइया पार्क में भी उनका एक बंगला है, जो उन्होंने रेंट पर दे रखा है। इसके अलावा मड आइलैंड पर भी उनका एक घर है। साथ ही कोलकाता में एक बंगला, लखनऊ में 90,000 वर्ग फुट की खेती की जमीन और रायगढ़ में एक बड़ा फार्महाउस भी उनके पास है।

---विज्ञापन---

गोविंदा का फैंसी कार कलेक्शन

गोविंदा उन एक्टर्स में शामिल हैं जिनके पास फैंसी कारों का शानदार कलेक्शन है। रिपोर्टों के अनुसार, उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर (34 लाख रुपये), फोर्ड एंडेवर (36 लाख रुपये), मर्सिडीज सी220डी (43 लाख रुपये), मर्सिडीज बेंज जीएलसी (64 लाख रुपये), और हुंडई क्रेटा (5 लाख रुपये) जैसी कारों का कलेक्शन है।

यह भी पढ़ें: Govinda और सुनीता आहूजा के तलाक पर वकील का खुलासा, जानें क्या बोले?

---विज्ञापन---

गोविंदा ने की राजनीति

बता दें कि गोविंदा ने एक्टिंग और डांसिंग के अलावा राजनीति और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया है। गोविंदा साल 2004 से 2009 के बीच कांग्रेस सांसद रहे हैं। हालांकि, राजनीति और प्रोडक्शन में उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उन्हें फिल्मों में मिली है।

---विज्ञापन---