Wednesday, 2 October, 2024

---विज्ञापन---

अब कैसी है गोविंदा की तबीयत? जानें कब होंगे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

Govinda Latest Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा को बीते दिन उन्हीं की गन से गोली लग गई, जिसके बाद वो जख्मी हो गए। हालांकि गोली तो निकाल दी है अब ये जान लेते हैं कि वो कैसे हैं और अस्पताल में कब तक रहेंगे...

Govinda

Govinda Latest Health Update: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा को बीते दिन उन्हीं की लाइसेंसी गन से गोली लग गई। आनन फानन में उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी तबीयत पहले से ठीक है, और उनके डिस्चार्ज की खबर भी सामने आ गई है। एक्टर के साथ अभी उनकी फैमिली है, लेकिन ज्यादा लोगों को मिलने की परमिशन नहीं है। एक्टर के डॉक्टर रमेश अग्रवाल ने उनकी तबीयत को पहले से बेहतर बताया है जिसके बाद चीची के फैंस ने चैन की सांस ली है।

अब कैसे हैं गोविंदा?

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि गोविंदा की तबीयत अब कैसी है। मिली जानकारी के अनुसार अब एक्टर पहले से ठीक हैं। वहीं उनके डॉक्टर ने भी उनकी हेल्थ का अपडेट देते हुए कहा है कि अब वो पहले से ठीक हैं। हालांकि अभी अस्पताल में ही हैं और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Govinda को गोली लगने के बाद की बेटी का पहला बयान, बताया कैसे हैं पापा?

कब होगी अस्पताल से छुट्टी?

गोविंदा को गोली लगने की बात जब से सोशल मीडिया पर फैली है, उनके फैंस के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। सभी ये जानने से लिए बेताब हैं कि अब उनके फेवरेट एक्टर कैसे हैं और अस्पताल से कब छुट्टी होगी? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें आने वाले 2 दिन में छुट्टी मिल सकती है। हालांकि अभी इस बात की ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है।

कहां लगी गोली और आए कितने टांके?

ये तो हम सबको पता है कि गोविंदा को गोली लगी है। लेकिन कहां लगी है गोली और कितने टांके आए हैं ये भी सभी जानना चाहते हैं। उनके डॉक्टर रमेश अग्रवाल ने बताया है कि उन्हें घुटने से नीचे गोली लगी है जो 2 इंच अंदर घुस गई थी। गोली आर-पार नहीं हुई। डॉक्टर ने गोली निकाल दी और घाव पर  8-10 टांके आए हैं।

बीते दिन खुद बताया था अपना हाल

गोविंदा ने बीते दिन ही एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से ये बताया था कि वो अब पहले से ठीक हैं। मां और गुरु के आशीर्वाद से वो बच गए हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को भी धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोगों की प्रार्थना और प्यार की वजह से वो बच गए हैं और पहले से ठीक हैं। हां ऑडियो में उनकी आवाज में दर्द साफ झलक रहा था।

यह भी पढ़ें: गोविंदा से पहले इन स्टार्स ने गलती से खुद को मारी गोली, 1 की तो चली गई जान

First published on: Oct 02, 2024 07:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.