Govinda Song: 90 के दशक के गानों की कुछ बात ही अलग थे. उस दौरान हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने, जो आज भी दर्शकों के दिल पर राज करते हैं. इन गानों की धुन सुनकर आज भी फैंस खुद को रोक नहीं पाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही आइकॉनिक गाने के बारे में बता रहे हैं. बॉलीवुड स्टार गोविंदा और एक्ट्रेस रवीना टंडन पर फिल्माए गया ये गाना आज भी फैंस को मुंह जुबानी याद होगा.
भोजपुरी गाने से आया 'अखिंयों से गोली मारे' सॉन्ग
हम बात कर रहे हैं गोविंदा-रवीना टंडन के मशहूर गाने 'अखिंयों से गोली मारे' की, जो साल 1998 में आई फिल्म दूल्हे राजा का है. इस फिल्म का ये गाना इतना सुपरहिट हुआ कि आज भी हर शादी-पार्टी में जमकर लोग इसे एन्जॉय करते हैं. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 'अखिंयों से गोली मारे' ओरिजनल गाना नहीं है, बल्कि ये एक भोजपुरी गाने से बना था.
समीर अंजान ने लिखा गाना
जी हां गोविंदा का सुपरहिट गाना 'अखिंयों से गोली मारे' की धुन भोजपुरी लोकगीत "नथुनिये पे गोली मारे सैंया हमार हो" से ली गई थी. जब निर्माता गुलशन कुमार ने ये भोजपुरी लोकगीत गीतकार समीर अंजान को सुनाया, तो उन्होंने इसी धुन पर एक नया हिंदी गीत लिखने के लिए कहा. इसके बाद समीर अंजान ने "नथुनिये पे गोली मारे सैंया हमार हो" के तर्ज पर 'अंखियों से गोली मारे' के बोल लिखे.
आज भी सुपरहिट
गोविंदा और रवीना टंडन पर फिल्माए इस गाने को सोनू निगम ने गाया है. रिलीज के बाद ये गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ और आज भी इसे हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार डांस नंबरों में गिना जाता है. गाने में गोविंदा-रवीना की शानदार जोड़ी और सोनू निगम की दमदार गायकी एक अलग ही फील देती है.