Governor Trailer Out: मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गवर्नर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में मनोज बाजपेयी एक ऐतिहासिक किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने जिसने भारत को कंगाल होने से बचाया था. विपुल अमृतलाल शाह की 'सनशाइन पिक्चर्स' के बैनर तले आ रही ये फिल्म इतिहास के उन अनसुने और दबे हुए पन्नों को खोलने जा रही है, जिनके बारे में कभी चर्चा नहीं हुई. इस फिल्म को दिग्गज डायरेक्टर चिन्मय मांडलेकर डायरेक्ट कर रह हैं. जारी ट्रेलर से साफ नजर आ रहा है कि आने वाले दिनों में मनोज बाजपेयी एक जबरदस्त किरदार में दिखने वाले हैं.

ट्रेलर से पहले मनोज बाजपेयी के बर्थडे पर मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. सस्पेंस से भरे टीजर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो रोंगटे खड़े करने के साथ ही आपको सोचने पर मजबूर कर देता है.

---विज्ञापन---

भारत के अनसुने हीरो की कहानी

'गवर्नर' का ट्रेलर भारत के आर्थिक इतिहास के उस सबसे बड़े और काले पन्ने को खोलता है. फिल्म की कहानी साल 1990 की है जब हमारा देश कंगाली और बैंकरप्सी की कगार पर आ खड़ा हुआ था. ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह गिरती चली जा रही थी. उस समय के दृश्यों को ट्रेलर में बखूबी दिखाया गया है. इस महा-संकट के बीच, भारत को डूबने से बचाने के लिए एक ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाना पड़ा जिसने सब कुछ बदल दिया. ट्रेलर में देश का सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर दिखता है. इसमें मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है.

इस दमदार ट्रेलर को देखने के बाद से फैंस में देश के इस सबसे बड़े और अनसुने आर्थिक संकट की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. एक ऐसी कहानी होगी, जो सीधा दर्शकों के दिल और दिमाग में बस जाने वाली है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

'गवर्नर' सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड फिल्म है, जो 1990 के दशक में भारत पर आए सबसे भयंकर आर्थिक संकट के काले सच को उजागर करती है. फिल्म का ट्रेलर एक ऐसी दमदार कहानी की झलक देता है जो आपको झकझोर कर रख देगी. इसमें बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी एक 'गवर्नर' के ऐसे कड़क और अनोखे रोल में दिख रहे हैं, जिसमें फैंस ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा. चिन्मय मांडलेकर के डायरेक्शन और विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं. ये फिल्म इसी साल 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---