Gauhar Khan And Zaid Darbar Welcome Baby Boy: बिग बॉस 7 फेम टीवी एक्ट्रेस गौहर खान के घर दोबारा खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस के घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है। इस गुड न्यूज को उन्होंने अपने फैंस के साथ में शेयर किया है। जाहिर है कि गौहर खान और जैद दरबार पहले से एक बेटे के पेरेंट्स थे। अब उन्होंने दोबारा एक बेटे का वेलकम किया है। इस गुड न्यूज के आने के बाद से फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

गौहर और जैद ने दी गुड न्यूज

गौहर खान और जैद दरबार ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय के वेलकम की अनाउंसमेंट की है। कपल ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम जेहान का जन्म 1 सितंबर को हुआ है। अपने नए बेबी ब्रदर के साथ अपने किंगडम को शेयर करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हमारी फैमिली के लिए और सभी के निरंतर प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं।'

---विज्ञापन---
https://www.instagram.com/gauaharkhan/p/DOIiOUjiDOP/

यह भी पढ़ें: ‘9 हफ्ते में मैंने अपना बच्चा खो दिया था’, Gauahar Khan ने व्लॉग में किया मिसकैरिज का दर्दनाक खुलासा

फैंस भी दे रहे बधाई

गौहर और जैद ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें लायन के पूरे किंगडम की झलक दिखाई दे रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बताने की कोशिश की है कि एक और बेटे के जन्म के बाद उनकी फैमिली कंपलीट हो गई है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओ गॉड…इस गुड न्यूज को सुनने के बाद हमें बहुत खुशी हो रही है। स्पेशियली जेहान के लिए हम बहुत खुश हैं।' वहीं अन्य यूजर्स भी कपल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

---विज्ञापन---

दो साल पहले दिया था जेहान को जन्म

बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने नवंबर, 2020 में शादी रचाई थी। शादी के तीन साल बाद गौहर ने साल 2023 में बेटे जेहान को जन्म दिया था। पिछले साल एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अब 1 सितंबर को उन्होंने अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया है।  

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---