TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Stree 2 से लेकर Taaza Khabar 2 तक, OTT पर स्ट्रीम हुई ये नई मूवीज-सीरीज; वीकेंड पर करें बिंज वॉच

OTT Releases: वीकेंड पर इस बार ओटीटी पर बेहतरीन मूवीज और वेब सीरीज ने दस्तक दी है। स्त्री 2 से ताजा खबर 2 तक आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं हाल ही में रिलीज हुई मूवीज और सीरीज के बारे में।

OTT Releases: वीकेंड पर ओटीटी पर बिंज वॉच करना लोगों की पहली पसंद होता है। आज हम ओटीटी के दीवानों के लिए खुशखबरी लाए हैं। इस वीकेंड आप घर पर बैठे हुए ही एंटरटेनमेंट की डबल डोज का मजा उठा सकते हैं। जी हां इस वीकेंड ओटीटी पर नई मूवीज और वेब सीरीज स्ट्रीम हुई हैं। स्त्री 2 से लेकर ताजा खबर 2 तक आप घर बैठे ही टीवी पर बिंज वॉच कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं और कौन सी सीरीज और मूवीज हैं जो आपका वीकेंड मजेदार बना देंगी।

स्त्री 2 (Stree 2)

सरकटे का आंतक अब ओटीटी पर भी देखने को मिलेगा। बॉलीवुड मूवीज के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली स्त्री 2 भी वीकेंड से पहले ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है। स्त्री 2 ने प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है। इस वीकेंड अपनी फैमिली के साथ आप इस मूवी बिंज वॉच कर सकते हैं। इसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे।

ताजा खबर 2 (Taaza Khabar 2)

भुवन बाम की ताजा खबर का भी दूसरा सीजन वीकेंड से ठीक एक दिन पहले यानी 27 सितंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार हैं। इसके पहले सीजन को ऑडियंस का खूब प्यार मिला था। वहीं भुवन के फैंस दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वीकेंड पर घर बैठकर पॉपकॉर्न के साथ आप इस वेब सीरीज को एन्जॉय कर सकते हैं।

लव सितारा (Love Sitara)

वीकेंड पर देखने के लिए ये मूवी भी काफी अच्छी है। लव सितारा फिल्म चार पीढ़ियों की बेटियों की कहानी है। शोभिता धुलिपाला इसमें मुख्य किरदार में नजर आएंगी। वीकेंड पर फैमिली के साथ बैठकर आप इस फिल्म देख सकते हैं। यह 27 सितंबर को जी-5 पर रिलीज होने जा रही है। वीकेंड पर देखने के लिए ये मूवी एकदम परफेक्ट है। यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra ने शेयर कीं रोमांटिक डेट की तस्वीरें, पति के लिए लिखा इमोशनल नोट

सारिपोधा सानिवारम (Saripodhaa Sanivaaram)

साउथ एक्टर नानी की ये एक्शन थ्रिलर भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें नानी जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म विवेक अथरेया ने डायरेक्ट किया है। एक्शन थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ये मूवी वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए बेस्ट है।

किलर हीट (Killer Heat)

हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'किलर हीट' भी वीकेंड पर देखने के लिए बेस्ट ऑपशन है। जोसेफ गॉर्डन-लेविट और शैलेन वुडली की ये मूवी एक अमेरिकन मिस्ट्री क्राइम है। इसके फिलीप लैकोटे ने डायरेक्ट किया है। थ्रिलर मूवी के लवर्स के लिए यह एक बेहतरीन मूवी है। वीकेंड पर आप इसे देखकर अपना वीकेंड मजेदार बना सकते हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में बिखरेगी ‘अनुपमा’ की मुस्कान, शो के नए प्रोमो में दिखा ‘टाइम का तांडव’

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.