Tuesday, 22 October, 2024

---विज्ञापन---

शिल्पा से लेकर सोनम तक, Karwa Chauth पर इन हसीनाओं के लुक्स ने ढाया कहर

Bollywood Actresses Karwa Chauth Looks: बॉलीवुड एक्ट्रेस भी करवा चौथ का फेस्टिवल धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनम कपूर तक ने अपने खूबसूरत लुक्स से कहर ढा दिया। आइए आपको भी बताते हैं कौन किस लुक में नजर आया।

Bollywood Actresses Karwa Chauth Looks: आज पूरे देश में सुहागन महिलाएं करवा चौथ का फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड की हसीनाओं ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। वहीं इन एक्ट्रेस के लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक के लुक्स देख आप भी तारीफ करते नहीं थकेंगे। आइए आपको भी दिखाते हैं किस एक्ट्रेस ने क्या लुक कैरी किया।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने रेड कलर की साड़ी कैरी की। इसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ गले में उन्होंने हैवी नेकलेस पहनकर अपना लुक कम्पलीट किया। हाथों में पूजा की थाली लेकर एक्ट्रेस अनिल कपूर के घर पूजा करने पहुंची थी।

मीरा कपूर

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा ने भी बड़ी ही खूबसूरती से साड़ी लुक कैरी किया। मीरा का ये लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। सिंपल सा हेयर स्टाइल और मिनिमल ज्वेलरी के साथ मीरा काफी सुंदर दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss और Laughter Chefs की टीम में कॉम्पिटिशन, घर में आते ही फिर झगड़ते दिखे विक्की-अंकिता

अंकिता लोखंडे

अंकिता अपनी शादी का लहंगा कैरी किया। वहीं उनके पति विक्की जैन भी अपनी शादी की शेरवानी में नजर आए। दोनों ने शादी के लुक को रिक्रिएट किया। अंकिता इस लुक में बेहद ग्लैमरस दिखीं। एक्ट्रेस ने अपने ब्यूटीफुल लुक से सारी लाइमलाइट छीन ली।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। एक्ट्रेस का ये लुक काफी प्यारा लगा। कानों लंबे झुमके और सिंपल से हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस ने अपना लुक कम्पलीट किया। सोनम ने हाथों में मेहंदी भी लगाई हुई थी जो काफी सुंदर लगी।

रवीना टंडन

ऑफ व्हाइट अनारकली में रवीना टंडन ने महफिल लूट ली। बालों का जूड़ा बना और गजरा लगा एक्ट्रेस ने अपना लुक कम्पलीट किया। वहीं उनके कानों में लंबे झुमके काफी जचे। एक्ट्रेस अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा करने पहुंची। उनका ये लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: जब जॉबलेस थीं Parineeti, प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने की थी हेल्प, इंटरव्यू में बताया दिलचस्प किस्सा

First published on: Oct 20, 2024 07:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.