Friday, 18 October, 2024

---विज्ञापन---

करीना से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, करवा चौथ पर ट्राई करें ये एथनिक लुक; दिखेंगी सबसे अलग

Bollywood Actress Karwa Chauth Look: करवा चौथ जल्द ही आने वाला है। महिलाएं इस दिन के लिए खास तैयारियां करती हैं। वहीं आज हम आपके लिए स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स लेकर आए हैं।

Bollywood Actress Karwa Chauth Look: 20 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। करवा चौथ का नाम सुनते ही महिलाएं अलग-अलग तरह तैयारियां शुरू कर देती हैं। हर साल महिलाएं कुछ नया ट्राई करने का सोचती हैं। आज हम महिलाओं के लिए बॉलीवुड सेलेब्स के स्पेशल और स्टाइलिश आउटफिट्स लेकर आए हैं। इन्हें पहनकर आप भी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी। खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। वहीं हर कोई आपकी तारीफ करता नहीं थकेगा। आपको दिखाते हैं मशहूर सेलेब्स के एथनिक लुक्स।

करीना कपूर

करीना कपूर का रेड सूट आपको एलिगेंट लुक देगा। इसे पहनते ही आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। हेयर स्टाइल की बात करें तो इस लुक पर बालों का जूड़ा बना सकते हैं। वहीं सोलह श्रंगृार कर लंबे झुमकों के साथ आपका ये लुक कम्पलीट हो जाएगा।

सोनम कपूर

सोनम कपूर का पिंक लहंगा लुक आपको चमका देगा। ये बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लुक देगा। मांग टीका लगा और गले में सुंदर सा नेकलेस पहन इसे कैरी करें। पतिदेव की नजर भी आपसे हट नहीं पाएगी। यह लुक परफेक्ट इस करवाचौथ के लिए परफेक्ट है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान की सुपरहिट मूवी… दोस्त की बेटी संग रोमांस करने में शर्माए, पांच महीने बाद भरी हामी; फिर कमाए करोड़ों

कियारा आडवाणी

अगर आप इस करवा चौथ कुछ अलग लुक ट्राई कर रही हैं तो कियारा आडवाणी का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। इसका कलर कॉम्बिनेशन इस दिन के लिए बेस्ट है। इसे आप फ्री पल्लू और ओपन हेयर के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का ये पिंक साड़ी लुक भी आपको ग्लैमरस लुक देगा। पिंक और ग्रीन का ये कॉम्बिनेशन एक दम फ्रेश है। इसे आप करवा चौथ पर जरूर ट्राई करें। मांग टीका और सिंपल मेकअप के साथ इस लुक को आप कैरी कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का ये देसी लुक आपको चमका देगा। इस सिंपल और स्टाइलिश लुक में आप बेहद सुंदर लगेंगी। इसे ओपन हेयर के साथ स्टाइल करें। वहीं रेड बिंदी और रेड लिपस्टिक से इस लुक को कम्पलीट करें।

यह भी पढ़ें: Ananya Panday को टोना-टोटका पर यकीन, गंदी नजर से बचने के लिए हर हफ्ते करती हैं ये काम

First published on: Oct 04, 2024 04:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.