Mahakumbh 2025 Viral Faces: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में कई लोग ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कोई अपनी कजरारी आंखों के चलते तो कोई अपने यूनिक लुक से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने आध्यात्मिक उत्साह से लाखों लोगों को आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर ये चेहरे खूब वायरल हो रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इनमें कौन-कौन शामिल हैं?
आईआईटी बाबा
आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह महाकुंभ में सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉम्बे आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के बाद अभय सिंह ने गृहस्थ जीवन से संन्यास ले लिया और आईआईटी बाबा नाम से मशहूर हो गए। वहीं महाकुंभ में पहुंचकर अभय सुर्खियों में छा गए। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियोज खूब वायरल हुई। वहीं सोशल मीडिया पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan के बाद मशहूर एक्टर को कैंसर, Colin Egglesfield ने पोस्ट में किया खुलासा
रूसी बाबा
महाकुंभ मेले में एक विदेशी बाबा भी खूब वायरल हो रहे हैं। मेले में एक रूसी भक्त को देखा गया, जिसने अपने लुक से सबको आकर्षित किया। उनके लंबे-चौड़े लुक को देख हर कोई हैरान हो गया। साथ ही उन्हें लोग कहने लगे कि ऐसा लग रहा है जैसे ये त्रेता युग से आए हों। वहीं सोशल मीडिया पर ये रूसी बाबा के नाम से मशहूर हो गए।
हैरी पॉटर जैसा दिखने वाला व्यक्ति
मेले में एक और चेहरे ने लोगों का ध्यान खींचा। एक व्यक्ति का लुक हैरी पॉटर जैसा लगा। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। वहीं सब उसे भारतीय हैरी पॉटर बोलने लगा। सोशल मीडिया पर इस शख्स की वीडियो भी खूब वायरल हो गई।
कांटे वाले बाबा
मेले में कांटों पर लेटने वाले एक संन्यासी खूब वायरल हुए। हाल ही में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें एक महिला उन पर कई आरोप लगा रही थी और वो रोते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद वो महाकुंभ से भी चले गए थे। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको सपोर्ट किया था, जिसके बाद फिर से बाबा को अपने अंदाज में महाकुंभ में देखा गया।
मोनालिसा
मध्य प्रदेश के इंदौर से रुद्राक्ष की माला बेचने आई मोनालिसा भोसले सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत आंखों से हर किसी को दीवाना बना दिया। लोग उनके साथ फोटोज क्लिक करवाने लग गए। वहीं फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' मूवी में लीड रोल ऑफर किया।
यह भी पढ़ें: Sunny Leone संग Karan Veer का इंटीमेट सीन देखा क्या? Ragini MMS 2 में हुआ हिट
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.