Jr NTR Film Teaser: आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ! साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' का पहला लुक सामने आ गया है. मेकर्स ने इस फिल्म की पहली झलक जारी कर दी है. जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की इस फिल्म जब से इस प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ है, तभी से सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त बज बना हुआ है. बता दें प्रशांत नील वही डायरेक्टर हैं, जिन्होंने KGF, ‘सालार’ और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है.
फिल्म की पहली झलक ने मचाया तहलका
फिल्म का फर्स्ट ग्लिम्प्स देखकर साफ लग रहा है कि 'ड्रैगन' (Dragon) यकीनन आने वाले समय की सबसे बड़ी और दमदार फिल्म होने जा रही है. खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी ताकतों 'मैन ऑफ द मासेस' एनटीआर (NTR) और विजनरी फिल्ममेकर प्रशांत नील एक साथ फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे हैं. इससे पहले दोनों की जोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR में देखने को मिली थी.
'ड्रैगन' के टीजर में क्या कुछ है खास?
बात करें 19 मई को देर रात रिलीज हुए ‘ड्रैगन' के टीजर की तो इसमें जूनियर एनटीआर को एक बेहद इंटेंस और ग्रे शेड अवतार में दिखाया गया है. टीजर में भारी एक्शन, डार्क विजुअल्स और पावरफुल बैकग्राउंड स्कोर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. टीजर में जूनियर एनटीआर के साथ ही साउथ के बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं. साउथ अदाकारा रुक्मिणी वसंत और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की भी इसमें खास मौजूदगी नजर आ रही है. अपने इस ग्रैंड टीजर से मेकर्स साफ कर दिया कि ये फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है. एनटीआर के बर्थडे से थी पहले आई इस झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है.
जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने दिया गिफ्ट
जूनियर एनटीआर की फिल्म 'ड्रैगन' एक ग्रैंड सिनेमाई एक्सपीरियंस होने का वादा करती है. यह फिल्म, बड़े पर्दे पर लार्ज-स्केल एंटरटेनमेंट की परिभाषा को एक नए लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है. 19 मई को देर रात जारी फिल्म की पहली झलक ने फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. खास बात ये है कि 20 मई को जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है. ऐसे में मेकर्स ने फैंस को इसकी पहली झलक से एक धमाकेदार ट्रीट दिया है.
5 भाषाओं में रिलीज होगी 'ड्रैगन'
बात करें फिल्म की तो प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'ड्रैगन' में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्माण 'माइथ्री मूवी मेकर्स' और 'एनटीआर आर्ट्स' (NTR Arts) के बैनर तले किया जा रहा है. ये फिल्म हिंदी सहित कुल 5 भाषाओं में रिलीज होगी.