---विज्ञापन---

मिस फिनलैंड लोट्टा हिंट्सा कौन? जिसका जबरन ब्रा उतारा गया!

Lotta Hintsa Suffer Sexual Harassment: फिनिश मॉडल, पर्वतारोही और मिस फिनलैंड रह चुकीं लोट्टा हिंट्सा ने इस बात का खुलासा किया कि कैसे माउंटेन ट्रैकिंग के दौरान उनका यौन शोषण हुआ था और कैसे वे इससे बचीं। चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला, किसने किया इनका यौन शोषण।

Lotta Hintsa Suffer Sexual Harassment
Lotta Hintsa Suffer Sexual Harassment

Lotta Hintsa Suffer Sexual Harassment: फिनिश मॉडल, पर्वतारोही और मिस फिनलैंड रह चुकीं लोट्टा हिंट्सा के साथ क्या हुआ था? कैसे उनका यौन शोषण हुआ? किस तरह से वे माउंटेन ट्रैकिंग के दौरान यौन शोषण का शिकार हुईं? किसने उनका यौन शोषण किया? इन सभी के बारे में हाल ही में मॉडल ने खुलकर मीडिया से बात की है। चलिए जानते हैं कौन है ये मॉडल और क्या हुआ था इनके साथ।

कौन हैं लोट्टा हिंट्सा

लोट्टा हिंट्सा ऐसी पर्वतारोही हैं जो सप्लीमेंट्री ऑक्सीजन लेना पसंद नहीं करती। वे अकेले या छोटी टीमों के साथ सेल्फ चढ़ाई करना पसंद करती हैं। उन्हें पहाड़ चढ़ना पसंद है, खासतौर पर वे तेज गति से पहाड़ों पर चढ़ना पसंद करती हैं। वे पहाड़ों पर चढ़ने के अलावा डांस करना और कुश्ती करना पसंद करती हैं। वे मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स करती हैं।

35 वर्षीय मॉडल ने याद किए पर्वतारोहण कारनामे

2022 स्विम सर्च फाइनलिस्ट लोट्टा हिंट्सा एक पर्वतारोही और पूर्व ब्यूटी पीजेंट विनर हैं। 35 वर्षीय मॉडल ने हाल ही में फिनिश लैंग्वेज में एक बुक जारी की थी, जिसमें उन्होंने अपने प्रभावशाली पर्वतारोहण कारनामों का जिक्र किया है। वहीं मॉडल ने एक मशहूर पुरुष पर्वतारोही द्वारा उनके शोषण की घटना के बारे में भी इस एडिशन में जिक्र किया। हालांकि उस समय लोट्टा ने ये नहीं बताया था कि वह किसके बारे में बात कर रही हैं। लेकिन जब द न्यूयॉर्क टाइम्स ने उनसे इस बारे में इंटरव्यू किया तो उन्होंने खुलकर बताया कि महिला पर्वतारोहियों को किस तरह के खतरों का ट्रैकिंग के दौरान सामना करना पड़ता है और उनके साथ क्या हुआ था।

क्या लिखा था बुक में

दिसंबर में पब्लिश हुई ‘द माउंटेंस ऑफ माई लाइफ 2’ बुक में लोट्टा ने लिखा था कि वह एक मशहूर पुरुष पर्वतारोही द्वारा की गई हरकत से बेहद परेशान हैं। नेपाल के काठमांडू में उस व्यक्ति के होटल सुइट में मार्च 2023 में एक बिजनेस डिस्कशन के दौरान, उन्हें बिना वजह अचानक से चूम लिया था। उन्होंने लिखा ये स्थिति बेतुकी, अवास्तविक और अप्रिय थी।

बताई आपबीती

द न्यूयॉर्क टाइम्स को मॉडल ने अपनी आपबीती विस्तार से बताई। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए ट्रैकिंग करना सुरक्षित हो लेकिन मुझे इस बारे में बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि इसकी वजह से किन चीजों से मुझे गुजरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ चट्टान से गिरना या एवलांच होना महिला पर्वतारोही के लिए खतरनाक नहीं है, बल्कि इसके अलावा भी बहुत सी चीजें हैं जिससे महिलाओं को गुजरना पड़ता है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि कई और महिला पर्वतारोहियों ने भी अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में खुलकर बात की है जिसमें 2019 में महिलाओं का एक ग्रुप भी शामिल है। इस ग्रुप में इंस्टाग्राम पर इस बारे में बातें की थीं।

इंटरव्यू में हिंट्सा ने कहा कि उनका एक्पीरियंस बुक में लिखी हुई बातों से कहीं अधिक परेशान करने वाला था। लोट्टा ने बताया कि वह व्यक्ति निर्मल पुर्जा था, जिसकी 2019 में दुनिया की सभी 14 8,000 मीटर की पीक पर रिकॉर्ड समय में चढ़ने की सफल खोज को नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था। हिंट्सा ने कहा कि निर्मल उसे बेडरूम में ले गया, उसकी शर्ट, ट्रेकिंग शॉर्ट्स और अंडरवियर उतार दिए और उसकी ब्रा उतारने की कोशिश करने लगा। लोट्टा ने बार-बार उसे मना किया और उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन मास्टरबेशन करने के बाद ही निर्मल पुर्जा वहां से गया। उन्होंने कहा कि वे शक्तिहीन महसूस कर रही थीं और पुर्जा को नाराज करने से डर रही थीं।

आपको बता दें, फिलहाल पर्वतारोही लोट्टा हिंट्सा पाकिस्तान में तीन 8000 मीटर के मिशन पर थीं, लेकिन उन्होंने मिशन पर पहुंचने के बजाय बचाव अभियानों में भाग लिया।

ये भी पढ़ें: Nirmal Purja कौन? लड़कियों की ब्रा खोलने से लेकर जबरदस्ती तक करने के लगे आरोप! 

First published on: Jun 10, 2024 09:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.