Filmfare Awards 2024: गुजरात में साल की सबसे शानदार रात सज चुकी है, जिस पल का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे आखिरकार हो आ ही गई। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड (69th Filmfare Awards 2024) इस बार दो दिन चलने वाला है। कल यानी 28 जनवरी को फिल्मफेयर अवॉर्ड शुरू होने वाला है।
दो दिन तक चलेगा फिल्मफेयर
फिल्मफेयर को लेकर हमेशा की तरह ही उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा की यह जश्न दो दिन तक चलने वाला है। सितारों से सजी यह शाम महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र, गांधीनगर के गुजरात में होने वाला है।
ये सितारे लगाएंगे चार चांद
सितारों से सजी इस शाम को अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना होस्ट करने वाले हैं। इसके साथ ही करण जौहर और मनीष पॉल भी इसमें चार चांद लगाएंगे। शो में स्टार्स ने एंट्री लेनी शुरू हो कर दी है। वहीं, अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना ने कर्टेन रेजर के लिए इवेंट में एंट्री ले ली है।
यह भी पढ़ें- फिनाले से पहले ही मिल गया Bigg Boss का विनर! इस कंटेस्टेंट को लेकर हुई भविष्यवाणी
शोस्टॉपर बनेंगी जान्हवी कपूर
इस शानदार रात को और भी यादगार बनाने के लिए सिंगर पार्थिव गोहिल (Parthiv Gohil) का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा, बता दें कि सिंगर ने देवदास, सांवरिया जैसे फिल्मों में गाने आए हैं। वहीं, बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस रात शोस्टॉपर बनेंगी।