म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगरअमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक ने हाल ही में अपने बेटे के एक पुराने ब्रेकअप पर रिएक्शन दिया है। यह ब्रेकअप अमाल के धर्म की वजह से हुआ था। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अमाल ने बताया कि 2019 में वो एक लड़की से रिश्ते में थे, लेकिन उसका परिवार उनके धर्म को स्वीकार नहीं कर पाया, जिससे उनका रिश्ता टूट गया। इस बात ने उन्हें गहरा दुख पहुंचाया था। अब इस पर डब्बू मलिक ने इस पर प्रतिक्रिया डी है।
अमाल के ब्रेकअप पर उनके पिता डब्बू मलिक का रिएक्शन
अमाल की इस पोस्ट पर उनके पिता डब्बू मलिक ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि
बेटा... याद रखना तुम्हारे पिता हमेशा तुम्हारे साथ हैं। मैं तुम्हारा दर्द समझता हूं और तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम्हारे जैसा कोई नहीं है।
अमाल ने इंटरव्यू में क्या बताया?
सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में अमाल ने बताया कि जब वे फिल्म 'कबीर सिंह' पर काम कर रहे थे, उसी समय उनका रिश्ता भी टूट गया था। उन्होंने कहा कि मैं एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। वो रिश्ता 2014 से लेकर 2019 तक चला, लेकिन बाद में खत्म हो गया। तीन-चार महीने बाद ही उसकी शादी हो गई।अमाल ने बताया कि दोनों को पहले से अंदाजा था कि यह रिश्ता शायद किसी अंजाम तक नहीं पहुंचेगा क्योंकि लड़की के माता-पिता धार्मिक और पारिवारिक मुद्दों को लेकर सख्त थे।
परिवार के साथ तनावपूर्ण रिश्ते और डिप्रेशन
मार्च में अमाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि मैं मानसिक और शायद आर्थिक रूप से भी टूट चुका हूं। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार से दूरी बनाने का फैसला उन्होंने गुस्से में नहीं बल्कि अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए लिया है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.