Farah Khan On Deepika Padukone: डायरेक्टर फराह खान और दीपिका पादुकोण का नाम इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ हैं. दोनों के बीच अनबन की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. जिस पर लोग तरह-तरह के ओपिनियन देते नजर आ रहे हैं. इन अफवाहों के बीच अब फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो दीपिका के ऑडिशन से लेकर उनकी आवाज के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. आइए आपको देते हैं इस मामले की पूरी जानकारी.

दीपिका की आवाज पर बोलीं फराह

दीपिका और फराह के बीच अनबन के अफवाहों के बीच अब फराह खान के पुराने इंटरव्यू का एक क्लिप सामने आया है. इस वीडियो में वो दीपिका की आवाज पर टिप्पणी करती नजर आ रही हैं. वो कहती हैं कि दीपिका का कोई ऑडिशन नहीं था, क्योंकि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि उन्हें दीपिका को ही कास्ट करना है. इसके लिए उन्होंने मेहबूब स्टूडियो में उनका लुक टेस्ट रखा था. जिस पर मुकेश छाबड़ा उनसे पूछते हैं कि क्या दीपिका हमेशा से ही कॉन्फिडेंट थीं? इस पर फराह ने साफ कहा कि नहीं, वो बहुत नर्वस थीं. उनकी सबसे बड़ी दिक्कत उनकी आवाज थी, क्योंकि उनकी आवाज बहुत खराब थी. दीपिका की आवाज में साउथ इंडियन एक्सेंट था. फराह ने आगे बताया कि जब वो ऑडिशन देखती थीं तो दीपिका की आवाज उन्हें डिस्टर्ब करती थी, इसलिए वो साउंड ऑफ करके उनका लुक टेस्ट देखा करती थी. वीडियो में आगे वो ये भी कहती हैं कि दीपिका को देखकर उन्हें हेमा मालिनी की याद आ आती थी, इसलिए उन्होंने फिल्म में दीपिका को 'ड्रीमी गर्ल' का नाम भी दिया.

---विज्ञापन---

क्यों हुई अनबन?

दरअसल, कुछ समय पहले फराह खान अपने कुक के साथ रोहित सराफ के घर पहुंची थी. वहां रोहित ने बताया कि उनकी मां पहली बार फराह के व्लॉग के लिए कैमरे के सामने आई हैं, वह भी पूरे एक साल इंतजार के बाद. इस पर फराह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि इतना इंतजार तो उन्हें दीपिका ने भी नहीं करवाया. इसके बाद दिलीप फराह से ये पूछते नजर आते हैं कि दीपिका उनके शो पर कब आएंगी. इस बात का जवाब देते हुए फराह कहती हैं कि जिस दिन दिलीप अपने गांव जाएंगे, उसी दिन दीपिका आएंगी. आगे वो ये भी कहते हैं कि अब दीपिका सिर्फ 8 घंटे ही शूट करती हैं, उनके पास व्लॉग के लिए टाइम नहीं है. फराह की इस बात ने सबका ध्यान खींचा और लोग ये अनुमान लगाने लगे कि उन्होंने दीपिका पर तंज कसा है. दरअसल, कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस को संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया गया और इसकी वजह ये बताई गई थी कि दीपिका ने सिर्फ आठ घंटे ही शूटिंग करने की डिमांड की थी.

फराह ने दी सफाई

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ने लगी कि दीपिका और फराह ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इस पर फराह ने सफाई देते हुए पिंकविला से कहा कि उन दोनों ने कभी भी एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया ही नहीं था. दोनों आपस में कॉल और मैसेज के जरिए ही बातचीत कर लेते हैं. आगे वो बताती हैं कि उनके 'आठ घंटे काम करने' वाला कमेंट दीपिका के लिए नहीं बल्कि दिलीप के लिए था, क्योंकि दिलीप सिर्फ दो घंटे ही काम करते हैं.

---विज्ञापन---