कुणाल कामरा, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के बाद एक और फेमस यूट्यूबर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। बिहार के यूट्यूबर आदर्श आनंद पर 18 साल की लड़की ने मारपीट और बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने भागलपुर पुलिस को आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार भी लगाई है। वहीं यूट्यूबर के पिता ने भी अपना बयान दर्ज करवाया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: ‘दोनों को थप्पड़ मार…’, कक्कड़ भाई-बहनों की अनबन पर बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट ने किया रिएक्ट, वीडियो वायरल
क्या बोली पीड़िता?
भागलपुर जिले के सिटी एसपी को बयान दर्ज करवाते हुए पीड़िता ने सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। भागलपुर की रिफ्यूजी कॉलनी की रीना कुमारी ने बताया कि 10 अप्रैल को मैं और मेरी बहन घर में सो रहे थे तभी हमारे घर में नाले का पानी आने लगा। जब मैंने बाहर जाकर देखा तो आदर्श और उसके पिता रवि करण वहां खड़े थे। वो मेरा हाथ पकड़कर घर में ले गए और जोर-जबरदस्ती करने लगे। जब मेरी बहन बाहर आई तो वो आदर्श को देख चिल्लाने लगी और वो वहां से भाग गया। इसके बाद मैंने अपनी मां को ये घटना बताई। इसके बाद मेरी मां और मैं आदर्श के घर गए, वहां आदर्श की मां और पिता ने हमारी लाठी से पिटाई की। हमने 112 डायल कर सूचना दी, जिसके बाद वो शांत हो गए।
[video height="480" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-14-at-12.29.30-PM.mp4"][/video]
मारपीट करने के आरोप
पीड़िता ने आगे कहा कि इसके बाद रात में उसके आदर्श और उसके परिवार वाले हमारे घर आए और उन्होंने हमारी दोबारा से पिटाई की और गंदी-गंदी गालियां भी दी। आदर्श ने मुझे हॉकी से मारा जिसकी वजह से मेरे सिर में चोट लग गई और मेरे शरीर पर भी चोट आई। वहीं इस बयान के साथ पीड़िता ने पुलिस से न्याय दिलाने और सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।
यूट्यूबर के पिता ने आरोपों को बताया झूठा
वहीं दूसरी ओर आदर्श के पिता ने भी अपना बयान दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि आदर्श 5 अप्रैल से यहां है ही नहीं। उस पर लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं। आदर्श के पिता ने पीड़िता के परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग हमारे घर के बाहर आकर हमें गालियां देते हैं, जिस वजह से हम लोग बाहर ही नहीं निकल पाते हैं।
कौन हैं आदर्श?
बता दें आदर्श फनी वीडियोज बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर है। वो अतरंगी गेटअप लेकर इंस्टा पर लोगों को हंसाता है। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 2.7 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं। हाल ही में उन्हें राइजिंग भारत इवेंट देखा गया था। आदर्श ने पीएम मोदी के साथ अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की थी।
यह भी पढ़ें: सनी देओल की ‘जाट’ ने 4 दिन में 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.