Asha Bhosle Hospitalised: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक सिंगर को अचानक मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पहले खबर आई कि सिंगर को दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई है.
आशा भोसले की तबियत को लेकर उनकी पोती जनाई भोसले ने पोस्ट करके जानकारी दी और स्पष्ट किया है कि उन्हें कोई हार्ट अटैक नहीं आया. जनाई ने अपनी पोस्ट में लिखा, "“मेरी दादी, आशा भोसले, बहुत कमजोरी और सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. हम आपसे प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं. उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही सूचित करते रहेंगे.”
---विज्ञापन---
आशा भोसले को नहीं हार्ट अटैक
पोती जनाई भोसले की इस पोस्ट ने फैंस को थोड़ी राहत दी है. बता दें 92 साल की आशा भोसले ने फिल्मी दुनिया में काफी नाम कमाया है. उनकी सुरीली आवाज दर्शकों के दिल पर सालों से राज कर रही है. पहले खबर आई थी कि सिंगर को हार्ट अटैक आने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे फैंस परेशान हो गए थे. हालांकि, जनाई की पोस्ट में ये साफ किया गया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया है, जो थोड़ी राहत की बात है.
---विज्ञापन---