Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

मंगेतर के सेक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद फेमस एक्ट्रेस हुई प्रेग्नेंट, जल्द देंगी बच्चे को जन्म

Charlotte Dawson Pregnant: श्रद्धा आर्या के बाद एक और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर आई सामने, उन्होंने खुद दी ये खुशखबरी, जिसे जान उनके चाहने वाले भी खुश हो गए हैं...

Charlotte Dawson

Charlotte Dawson Pregnant: इन दिनों एंटरटेनमेंट जगत से लगातार गुड न्यूज आ रही है। पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के मां बनने की न्यूज आई फिर श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई। इसी बीच हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस चार्लोट डावसन (Charlotte Dawson) ने भी बताया है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि जल्द ही उनके परिवार में एक लड़का या लड़की जुड़ने वाली है। 31 साल की चार्लोट के मंगेतर मैट का किसी अन्य महिला के साथ सेक्स स्कैंडल सामने आया था। ऐसे में अचानक से चार्लोट के प्रेग्नेंट होने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

जल्द मां बनने वाली हैं चार्लोट डावसन

हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस चार्लोट डावसन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वो अपने 3 साल के बेटे नोआह और एक साल की बेटी जून के साथ दिखाई दे रही हैं। इसी बीच उन्होंने बताया कि वो अब अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए कई सारी फोटो भी पोस्ट की हैं।

यह भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न के केस में फंसे फेमस कोरियोग्राफर, रेप और धमकी देने के आरोप; दर्ज हुई FIR

लड़का होगा या लड़की

चार्लोट डावसन ने बताया कि वो जल्द ही तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया जिसमें लिखा था- हमारा छोटा सा सप्ताहांत बहुत प्यारा रहा। पतंग महोत्सव में, बच्चे डिस्को, आतिशबाजी देखना और हमारे नए छोटे करूब के लिंग का पता लगाना, आप सभी को बताने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

यहां तक कि हवा ने भी मुझे बहुत शानदार बनाए रखा। ऐसे में ये तो साफ हो गया है कि उन्हें अपने बच्चे का लिंग पता चल गया है, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।

सेक्स स्कैंडल में पकड़े गए मंगेतर

एक्ट्रेस को लेकर बीते कई दिनों से खबर आ रही थी कि उनके मंगेतर मैट किसी अन्य महिला के साथ सेक्स स्कैंडल में पकड़े गए। इसके बाद उनकी जिंदगी में भूचाल आ गया था। इसी बीच अचानक से उनके प्रेग्नेंट होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि चार्लोट ने बताया कि वो बहुत कठिन समय से गुजर रही थीं।

उन्होंने अभी बच्चे के बारे में सोचा भी नहीं था, लेकिन अचानक से प्रेगनेंसी के होने से वो भी हैरान हैं। साथ ही मैट के साथ हो रहे विवाद की वजह से उनकी ये खुशी थोड़ी फीकी हो गई है।

यह भी पढ़ें:  Elvish Yadav को किसने दी जान से मारने की धमकी? सोशल मीडिया पर इस खबर से फैली सनसनी

First published on: Sep 16, 2024 11:06 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.